1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कभी ये शख्स करता था लाखों की सैलरी वाली जॉब, अब बना Zomato डिलीवरी बॉय, कहानी सुन हर कोई हो जाएगा जज्बाती

कभी ये शख्स करता था लाखों की सैलरी वाली जॉब, अब बना Zomato डिलीवरी बॉय, कहानी सुन हर कोई हो जाएगा जज्बाती

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 27, 2025 11:54 pm IST,  Updated : May 27, 2025 11:54 pm IST

सोशल मीडिया पर जोमैटो के एक ऐसे डिलीवरी बॉय की कहानी वायरल हुई है, जिसने अपना 'सबकुछ' खो दिया, लेकिन फिर भी दूसरों के प्रेरित करना जारी रखा। कभी इस शख्स की महीने की तनख्वाह सवा लाख रुपये हुआ करती थी, लेकिन एक हादसे ने इसके जीवन में सबकुछ बदल दिया।

जोमैटो डिलीवरी बॉय- India TV Hindi
जोमैटो डिलीवरी बॉय Image Source : SOCIAL MEDIA

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक जोमैटो डिलीवरी बॉय की कहानी ने लाखों लोगों का ध्यान खींचा। यह कहानी पुणे के श्रीपाल गांधी ने लिंक्डइन पर शेयर की, जिसमें उन्होंने एक ऐसे शख्स की जिंदगी की मिसाल दी, जिसने कभी 1.25 लाख रुपये महीने की सैलरी कमाई, लेकिन एक हादसे ने उसकी जिंदगी बदल दी। यह शख्स, जो पहले शापुरजी पल्लोनजी ग्रुप में कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर था, आज जोमैटो डिलीवरी बॉय के रूप में काम कर रहा है।

हादसे से बदली जिंदगी

श्रीपाल ने बताया कि उन्होंने सबवे से लंच ऑर्डर किया, लेकिन चिप्स और कुकीज मिसिंग थे। जब उन्होंने डिलीवरी बॉय से इसकी शिकायत की, तो उसने न सिर्फ उनकी मदद की, बल्कि अपनी कहानी भी साझा की। डिलीवरी बॉय ने बताया कि एक कार एक्सीडेंट ने उसकी जिंदगी पलट दी। हादसे के बाद वह अपनी हाई-पेइंग जॉब नहीं कर सका, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए उसने जोमैटो डिलीवरी का काम शुरू किया। इस काम से उसे न सिर्फ आत्मविश्वास मिला, बल्कि उसने अपनी बेटी की डेंटिस्ट्री की पढ़ाई के लिए भी पैसे जुटाए।

सबकुछ खो कर भी हिम्मत नहीं हारा शख्स

यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, और लोगों ने इस डिलीवरी बॉय की मेहनत और जज्बे की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "मुश्किलें हमें रोक नहीं सकतीं, अगर हिम्मत हो," तो किसी ने कहा, "यह कहानी हमें सिखाती है कि मेहनत ही इंसान की सबसे बड़ी ताकत है।" यह कहानी हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन हार न मानने का जज्बा हमें हमेशा आगे ले जाता है। यह डिलीवरी बॉय आज न सिर्फ अपने परिवार का सहारा है, बल्कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गया है।

Linkedin पर शेयर की गई वायरल पोस्ट यहां देखें 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

देख लो! ऐसी दिखती हैं खान सर की वाइफ, क्लास में बच्चों के कहने पर दिखाई तस्वीर

ये अंडरवियर है या बैग! मेट्रो में सफर कर रहे लड़के का झोला देख दंग रह गए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।