सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म पर जो अपने यूजर्स को समय-समय पर हैरान करता रहता है। हर कोई सोशल मीडिया पर है। कुछ लोग यहां पर वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं और कुछ लोग उन्हें देखने के लिए सोशल मीडिया पर हैं। आप भी तो सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर होंगे ही जहां आप दिन में कुछ समय भी बिताते होंगे। हर दिन सोशल मीडिया पर कोई वायरल पोस्ट भी देखने को मिल जाता है। उन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि पटरी पर किसी कारण से एक ट्रेन रुकी हुई है। कुछ लोग ट्रेन से नीचे उतरे हुए हैं और कुछ लोग दरवाजे पर खड़े हैं। इसी दौरान नजर आता है कि बगल वाली पटरी पर एक JCB मशीन चलते हुए नजर आ रही है। उसमें कोई बदलाव भी नहीं किया हुआ है। सड़क पर चलने वाले टायर ही लगे हुए हैं और उसके बावजूद वो JCB ट्रेन की पटरी पर चल रही है। JCB पर उस समय कई सारे लोग भी सवार नजर आ रहे हैं। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब ट्रेन की लाईन पर JCB मशीन भी चलेगी, पुरस्कार देने के लिए पूरा रेलवे मंत्रालय इस बंदे को ढूंढ रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ने तो इंजीनियरिंग की सारी सीमाएं तोड़ दी अब रेलवे भी हैरान है। दूसरे यूजर ने लिखा- रेल मंत्रालय इसके लिए एक विशेष पुरस्कार की भी तैयारी कर रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Breakup का दुख सह नहीं पाई महिला, हजारों फीट ऊपर उड़ रहे प्लेन से लगाई छलांग, हुई मौत