1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आखिर ये जीजी चाहती क्या है? दीदी के डांस का Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

आखिर ये जीजी चाहती क्या है? दीदी के डांस का Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 19, 2025 02:52 pm IST,  Updated : May 19, 2025 02:52 pm IST

डांस करती एक लड़की का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे और यह खुद से पूछेंगे कि आखिर यह करना क्या चाहती है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका यूज आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। हर स्मार्ट फोन में आपको दो-तीन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स देखने को मिल ही जाएंगे क्योंकि आज के समय में लगभग हर कोई इसका यूज करता है। लोगों को जैसे ही कुछ फ्री समय मिलता है तो मनोरंजन की तलाश में या फिर स्ट्रेस को कम करने के लिए सोशल मीडिया का गलियों में घूमने निकल जाते हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया पर होंगे और दिन में कुछ समय तो बिताते ही होंगे। वहां आपको कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते होंगे जो आपको भी हैरत में डाल देते होंगे। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही है लेकिन वो डांस अपने घर में नहीं कर रही है और न ही वो किसी पार्क या दूसरे पब्लिक प्लेस पर डांस कर रही है। वो लड़की एक सीधे पेड़ के टॉप पर चढ़ी हुई है और वहां वो खड़े होकर डांस कर रही है। उसने कुछ पकड़ा हुआ भी नहीं है और अगर गलती से उसके पैर फिसले तो वो सीधे नीचे जाकर ही रुकेगी और इसमें उसे गंभीर चोटें भी आ सकती है। सिर्फ रील्स के लिए ऐसे खतरनाक स्टंट करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आखिर ये जीजी चाहती क्या है? दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों के लिए अब इंटरनेट बंद कर दो। तीसरे यूजर ने लिखा- कोई जहर लाओ रे अब नहीं जीना, जिसकी कल्पना नहीं थी वो देख लिया। चौथे यूजर ने लिखा- ये कोई नई नागिन अवतार ली है क्या? एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा डांस सीखने के लिए कहां से क्लासेस लेना होगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मारा श्याम को लगी घनश्याम को! स्टंट करते शख्स का Video आप भी देखें, हैरान हो जाएंगे

ऐसी बारात तो किसी ने सपने में भी नहीं देखी होगी, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।