1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे चचा तो बदमाश बनने की कोशिश कर रहे हैं, Video देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

अरे चचा तो बदमाश बनने की कोशिश कर रहे हैं, Video देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 28, 2025 06:16 pm IST,  Updated : May 28, 2025 06:16 pm IST

एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि ऐसी हरकत करते हुए आपने किसी को शायद ही देखा होगा। आइए आपको पहले वीडियो और फिर लोगों के कमेंट के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर लोग कुछ न कुछ पोस्ट तो करते ही हैं। हर कोई जो सोशल मीडिया पर हैं, वो उन सभी चीजों को देखता ही होगा। आप भी उन लोगों में से एक होंगे जो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कि उन्हीं सभी पोस्ट में से कुछ वायरल भी होते हैं। कभी फोट तो कभी वीडियो वायरल होते हैं। अगर वीडियो की बात करें तो इसमें जुगाड, लड़ाई, स्टंट, डांस, अतरंगी हरकत समेत कई चीजें देखने को मिलती हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स ने नजर आ रहा है जो खाट पर आराम से सो रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि खाट पर सोने में वायरल होने जैसा क्या है। तो आपको बता दें कि वो आदमी खाट पर अपने घर के अंदर नहीं सो रहा है बल्कि वो सड़क पर बीच में खाट बिछाकर उस पर सोते हुए नजर आ रहा है। वो ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहा है कि उसे किसी का डर नहीं है और वो अगर वहां सो रहा है, तो सब साइड से जाएंगे मगर उसे कोई नहीं उठा पाएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर kaif_pasha_5270 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब वीडियो देखकर पुलिस कार्रवाई करेगी। दूसरे यूजर ने लिखा- पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। तीसरे यूजर ने लिखा- बस ट्रक वाले से बचकर रहना। एक अन्य यूजर ने लिखा- ट्रक वाला ही देख पाएगा सही से।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आखिर मर्द करे तो करे क्या! शख्स ने Video में जो दिखाया उसे देख आप पकड़ लेंगे माथा

जल्दी के लिए न बोलें...! ऑटो में लिखी लाइन सोशल मीडिया पर हुई वायरल, आप भी देखें Photo

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।