1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रोमांस के चक्कर में जान से खेल रहे हैं ये आशिक, Video देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

रोमांस के चक्कर में जान से खेल रहे हैं ये आशिक, Video देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 23, 2025 08:06 am IST,  Updated : May 23, 2025 08:06 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे कि लोग कितनी बेवकूफी भरी हरकतें करते हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
बाइक पर स्टंट करता कपल हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

देश या फिर राज्य कोई सा भी हो, हर जगह ट्रैफिक के कुछ न कुछ नियम बने हुए हैं जिन्हें वहां के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। मगर कई सारे लोग ऐसे हैं जो नियम को तोड़ना बहुत ही कूल समझते हैं। वो बाइक या फिर कार को चलाते हुए खतरनाक स्टंट करते हैं जिसके वीडियो समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी लोगों की बेवकूफी भरी हरकत के कई वीडियो देखे होंगे। कोई बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता है तो कोई चलती कार के बोनट पर खड़ा हो जाता है। इसके अलावा कुछ आशिक रोमांस के चक्कर में भी स्टंट करते हैं।

ऐसी बेवकूफी करनी ही क्यों है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का बाइक चला रहा है। उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी है मगर वो बाइक की पीछे वाली सीट पर नहीं बैठी है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को अपने आगे बैठाया हुआ है। वो टंकी पर पीठ के बल लेटी हुई है और पैरों को पीछे करते हुए शख्स को लॉक किया हुआ है। इस तरह वो आदमी बाइक चला रहा है। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ है और अगर ऐसे में बैलेंस बिगड़ता है या फिर कोई हादसे की स्थिति बन जाती है तो इनकी जान भी जा सकती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उससे आपने यह तो अंदाजा लगा ही लिया होगा कि लोग प्यार किस हद तक पागल हो चुके हैं। लोग किस तरह अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं मगर हम आप सभी से अनुरोध करते हैं तो कि आप ऐसी कोई भी गलती न करें जिसके कारण बाद में आपको पछताना पड़ा या फिर आपके घर वालों को दुख पहुंचे। सड़क पर किसी भी वाहन को चलाते समय ट्रैफिक के सभी नियमों का पालन करें।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सारे बेरोजगार समाज में खुशी की पहुंची लहर, इसका कारण है सिर्फ ये एक लड़की

30 की देसी अंदर, टैलेंट बाहर! एक शख्स का Video हो रहा है वायरल, लोगों ने भी लिए खूब मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।