सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन अनगिनत वीडियो अप्लोड होते हैं, जिन्हें आप और हम देखते हैं। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं सभी पोस्ट में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर लोगों को पसंद आ जाते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी लड़ाई, कभी स्टंट तो कभी लोगों की अतरंगी हरकत वायरल होता है। इसके अलावा कभी-कभी छोटे इंटरव्यू के भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक आदमी किसी लड़की का इंटरव्यू ले रहा है और वो उससे शादी करने के बारे में सवाल पूछ रहा है। इसके जवाब में वो कहती है कि वो दारोगा बनने के बाद ही शादी करेगी और वो शादी किसी बेरोजगार से ही करेगी। इंटरव्यू लेने वाला शख्स उसके इस जवाब पर हैरान होता है जिसके बाद लड़की बोलती है, 'मुझे बेरोजगार से करना है क्योंकि उसको भी कोई चाहिए न लड़की कमाने वाली।' बस लड़की की यही वो बात है जिसके कारण वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @introvert_hu_ji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाइफ मैटेरियल।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- OMG क्वीन। दूसरे यूजर ने लिखा- सारे बेरोजगार समाज में खुशी की लहर है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कहां मिलेगी ये।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
30 की देसी अंदर, टैलेंट बाहर! एक शख्स का Video हो रहा है वायरल, लोगों ने भी लिए खूब मजे
दीदी का सारा स्वैग उतर गया अब मम्मी चिल्ला रही है, वायरल Video देख आ जाएगी हंसी