सोशल मीडिया की गलियों में आप जब कभी भी जाएंगे, आपको वहां कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाएगा जो आपका ध्यान अपनी तरफ खींच लेगा। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं क्योंकि ये वाकई में यूनिक या फिर बहुत मजेदार होते हैं। लोग अपने दोस्तों को भी खूब शेयर करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे खूब वायरल वीडियो देखे होंगे। जुगाड़, लड़ाई के अलावा सोशल मीडिया पर अतरंगी हरकत करने वाले भी खूब वायरल होते हैं। अभी एक अतरंगी वीडियो ही नजर आया है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी सड़क पर खड़ा है। उसके पास एक बड़ी सी बोरी है जिसमें कुछ सामान भी है। पहले तो वो कुछ सोचता दिखता है, फिर वो अतरंगी हरकत करता है और उसके बाद बोरी को लात से मारता है। बोरी हवा में उठता है और इसी दौरान वो उसे और उठाकर कंधे पर लाद लेता है। उसकी हरकतें देखकर ऐसा लगता है कि वो नशे में है। लोगों को भी यही लगता है और शायद इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Abeyaaryashi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये कौन से नशे में है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये जब नशा कर रहा था तभी राघव का डांस देख लिया होगा शायद। दूसरे यूजर ने लिखा- इसको सस्ता नशा बोलते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- देसी दारू ज्यादा हो गई लग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- 30 की देसी अंदर, टैलेंट बाहर।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीदी का सारा स्वैग उतर गया अब मम्मी चिल्ला रही है, वायरल Video देख आ जाएगी हंसी
गर्मी ने ये कैसे दिन दिखा दिए भैया, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान