1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्मी ने ये कैसे दिन दिखा दिए भैया, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

गर्मी ने ये कैसे दिन दिखा दिए भैया, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 22, 2025 05:48 pm IST,  Updated : May 22, 2025 05:48 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर देखने को मिला जिसकी कल्पना किसी ने शायद ही कभी की होगी। वीडियो को जब आप देखेंगे तो आपकी आंखें कुछ देर के लिए खुली की खुली ही रह जाएंगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अनोखी है क्योंकि इस दुनिया में तमाम अतरंगी चीजें देखने को मिलती रहती हैं। हर दिन कुछ न कुछ पोस्ट होता है और उसमें से जो अतरंगी होता है, उसका वायरल होना तो तय होता ही है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको क्या ही बताना, आप तो जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर क्या-क्या वायरल होता है। कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देख लोग निशब्द हो जाते हैं और बस उस वीडियो को देखते ही रह जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी गर्मी का समय चल रहा है और भीषण गर्मी ने हर किसी को परेशान किया हुआ है। लोग गर्मी से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। कोई एसी और कूलर लगा रहा है तो कोई दिन में दो-दो बार नहा रहा है। मगर वायरल वीडियो में कुछ और ही देखने को मिल गया। आप सभी को पता ही होगा कि जहां ATM होता है, वहां मशीन को ठंडा रखने के लिए AC लगा हुआ होता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उसी जगह पर दो महिलाएं और दो बच्चे गए हुए हैं। महिलाएं बैठी हुई हैं और बच्चे लेटे हुए हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर studentgyaan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में सबसे ऊपर लिखा है, 'गर्मी बहुत है भाई' और कैप्शन में लिखा है, 'गर्मी का सॉल्यूशन।' वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने हंसने का रिएक्शन दिया है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अपनी Z+ सिक्योरिटी के साथ सड़क पार करती बच्ची का Video वायरल, एक बार आप भी देखिए

लड़के का कमरा देख लोग भी हो जाएंगे हैरान, अनोखे कलेक्शन का Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।