Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेट्रोल पंप वाले ने क्या कहा जो भड़क गया ट्रक ड्राइवर, Male Ego पर आ गई बात

पेट्रोल पंप वाले ने क्या कहा जो भड़क गया ट्रक ड्राइवर, Male Ego पर आ गई बात

Written By: Adarsh Pandey Published : May 22, 2025 12:23 pm IST, Updated : May 22, 2025 12:23 pm IST

ऐसा कहते हैं कि लोगों के लिए सेल्फ रिस्पेक्ट बहुत बड़ी चीज होती है और ये बात वायरल वीडियो को देखकर सच साबित हो गई। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला और उसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि सेल्फ रिस्पेक्ट जरूरी है।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA पेट्रोल पंप वाले की कौन सी बात ट्रक वाले को नहीं आई पसंद?

इंसान को रोटी, कपड़ा और मकान, ये तीन चीजें चाहिए होती हैं मगर इन तीन चीजों के अलावा अगर कोई चौथी चीज इसमें जोड़ी जाए तो वो सेल्फ रिस्पेक्ट हो सकती है क्योंकि इंसान इज्जत को बनाए रखने के लिए कुछ भी कर सकता है। कोई आदमी अगर किसी कि इज्जत नहीं करता है तो वो एक सेकंड के अंदर उस पर भड़क भी सकता है। कुल मिलाकर बात यह है कि संसार में लोगों के लिए सेल्फ रिस्पेक्ट बहुत जरूरी चीज है और यह बात वायरल हो रहे वीडियो से साफ हो गया। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो शायद आप भी ट्रक ड्राइवर को सही बताएंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

ट्रक वाले ने वीडियो में क्या कहा?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे ट्रक वाले ने रिकॉर्ड किया है। वो पेट्रोल पंप के कर्मचारी को पहले दिखाता है और फिर वो बोलता है, 'ये पंप वाले भैया हैं। अगर कार आती है तो कार वालों को गाड़ी में से पूछते हैं कि बाऊजी कितने का डालूं? यहां टंकी फुल करवा रहा हूं तो अगला मुझे बोलता है कि नीचे आकर ढक्कन खोल। कार वाला 500 का लेगा और मैं 7 हजार का डीजल ले रहा हूं। अब मेरी गाड़ी का ढक्कन भी खोलना और डीजल डालकर ढक्कन लगाकर देना आप तो ही आपके पंप से डीजल लूंगा मैं।' इस तरह उसने बताया कि उसे किस बात पर गुस्सा आया और किस तरह ये बात मेल ईगो तक पहुंच गई।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @anvec14 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब मेल ईगो हर्ट हो जाए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 65 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सेल्फ रिस्पेक्ट जरूरी है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या जवाब है, वाह, सेल्फ रिस्पेक्ट से तुलना नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- जिंदगी में सेल्फ रिस्पेक्ट सबसे ज्यादा जरूरी है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दूल्हे के साथ मजाक करना शख्स को पड़ा भारी, Video में देखें जो हुआ

जुगाड़ बनाने में बिहार नंबर 1 है! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा Jugaad, देखकर हो जाएंगे हैरान

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement