1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंटरनेट पर दिखा आज का सबसे प्यारा Video, इनका प्यार देख भर जाएंगी आपकी आंखें

इंटरनेट पर दिखा आज का सबसे प्यारा Video, इनका प्यार देख भर जाएंगी आपकी आंखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 29, 2025 04:57 pm IST,  Updated : May 29, 2025 04:57 pm IST

सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते-करते कुछ ऐसा नजर आ जाता जो लोगों को वहीं पर रोक देता है। उस वीडियो को लोग न जानें कितनी बार देखते हैं और अभी एक ऐसा ही वीडियो हम लेकर आए हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हुए दादा-दादी Image Source : SOCIAL MEDIA

बस, ट्रेन, कार या फिर पैदल सफर करते समय कभी-कभी कुछ ऐसा नजर आ जाता है जिस पर हमारी निगाहें टिक जाती हैं। उसे देखने के बाद चेहरे पर अपने आप एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है और फिर उस पल में इंसान खुद खो जाता है और सामने चल रही चीजों में खुद को महसूस करने लगता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ ट्रेन में सफर करते समय हुआ होगा और इसी कारण उस खास पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब वो वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग दंपति ट्रेन में सफर कर रहे हैं। महिला अपने हाथ को सीट पर रखी हुई है और महिला के सामने उसका पति बैठा हुआ है। उसे आदमी के हाथ में नेल पॉलिश है और वो अपनी पत्नी के नाखूनों को उससे रंगता हुआ नजर आ रहा है। अकसर लोग ऐसा बोलते हैं कि आदमियों को अपना प्यार जाहिर करना नहीं आता है मगर यह वीडियो उन बातों को गलत साबित करता हुआ नजर आ रहा है। आदमी प्यार में वो सब चीजें कर सकता है जो उसके पार्टनर को खुशी दे सकता है और इस चीज को आप वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर iamrohantamhane नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दादा जी ने तो सारी औरतों का दिल जीत लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- सच्चा प्यार साथ में बूढ़ा हो रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- अगर प्यार ऐसा दिखता है तो मैं यहीं इंतजार कर रही हूं। चौथे यूजर ने लिखा- आज के समय में ऐसा प्यार बहुत कम रह गया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आंटी ने तो पुतले को भी नहीं छोड़ा, एक बार आप Video देखिए, नहीं रुकेगी हंसी

वाह दीदी वाह मौज कर दी! तेज रफ्तार ट्रेन की छत पर बिना डरे खड़ी लड़की का Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।