1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में बैठने की दिक्कत न हो इसलिए जुगाड़ के साथ दिखा बंदा, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किया रिएक्ट

मेट्रो में बैठने की दिक्कत न हो इसलिए जुगाड़ के साथ दिखा बंदा, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 29, 2025 06:48 pm IST,  Updated : May 29, 2025 06:48 pm IST

एक शख्स का वीडियो अभी वायरल हो रहा है जो मेट्रो स्टेशन पर खड़ा था। उसके हाथ में कुछ सामान देख शख्स ने उसके बारे में पूछा और फिर उसने बताया कि वो उसका जुगाड़ है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो जुगाड़ में विश्वास रखते हैं। यहां के अधिकतर लोग अपने कई सारे काम तो जुगाड़ से ही कर लेते हैं और कई बार जुगाड़ करने के कारण उन्हें राहत भी मिलती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपको पता ही होगा कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं। कई बार तो एक जुगाड़ करने वाला भी सामने वाले का जुगाड़ देख हैरान हो जाता है। आपने भी कई सारे जुगाड़ देखे होंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर इसके काफी वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो कमाल का है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक शख्स जिसने वायरल हो रहे वीडियो को बनाया, वो एक आदमी के पास जाता और उससे पूछता है कि वो अपने हाथ में क्या लेकर चल रहा है। उसकी बात सुनने के बाद वो बोलता है, 'यार दिल्ली मेट्रो में लड़कों को सीट मिलती नहीं है तो इसे खोलो।' इतना ही कहने के बाद वो हाथ में रखे फोल्डेबल कुर्सी को खोलता है और उस आदमी के सामने बैठकर दिखाता है। वैसे ये उसका बनाया हुआ तो कोई जुगाड़ नहीं है क्योंकि मार्केट में ऐसी कुर्सी मिल जाती है मगर उसका जुगाड़ है भी क्योंकि इसे मेट्रो में बैठने के इरादे से कोई लेकर नहीं घूमता है। यही वो कारण है कि वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर bagadbillaaaaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मस्त, अगले पार्ट का इंतजार है, मेट्रो में क्या होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- 10 किमी का सफर करना है या 100 किमी का। तीसरे यूजर ने लिखा- बढ़िया जुगाड़ है। चौथे यूजर ने लिखा- हैकर हो भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- यही करना पड़ेगा अब तो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दुल्हन ने किया ऐसा डांस कि लोगों ने कर दिया ट्रोल, Video एक बार आप भी देखें

इंटरनेट पर दिखा आज का सबसे प्यारा Video, इनका प्यार देख भर जाएंगी आपकी आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।