1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाटर पार्क में आपके साथ भी घट सकती है ऐसी घटना, वायरल Video से आप सभी लें सीख

वाटर पार्क में आपके साथ भी घट सकती है ऐसी घटना, वायरल Video से आप सभी लें सीख

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 12, 2025 10:48 am IST,  Updated : Jun 12, 2025 10:48 am IST

किसी वाटर पार्क में मौज मस्ती करते लोगों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको एक सीख भी देकर जाएगा कि ऐसी जगहों पर छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और इस भीषण गर्मी ने हर किसी का हाल बेहाल कर रखा है। हर कोई गर्मी से परेशान है। दोपहर के समय तो ऐसा हाल हो जाता है कि लोग काम होने पर भी बाहर निकलने से कतरा रहे हैं और घर में ही रह रहे हैं। वहीं कई सारे लोग स्विमिंग पूल और वाटर पार्क जाकर छुट्टी वाले दिन गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते हैं। आप भी शायद अपनी छुट्टी वाले दिन किसी स्विमिंग पूल या फिर वाटर पार्क में जाकर गर्मी से थोड़ी राहत पाने की कोशिश करते होंगे। अगर आप वाटर पार्क जाते हैं तो फिर आपको इस वीडियो को जरूर देखना चाहिए जो वायरल हो रहा है। आइए वीडियो में क्या दिखा बताते हैं।

इसे कहते हैं लापरवाही का नतीजा

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी वाटर पार्क का है जहां कई सारे झूले लगे हुए हैं। एक शख्स अभी झूले से फिसलते हुए नीचे आता है और वो पानी में लैंड करने वाला था मगर इसी दौरान एक लड़के ने गलती कर दी। उसने यह ध्यान नहीं दिया कि वहां पर झूला है तो लोग वहां से स्पीड में आएंगे और उसने भी पानी में छलांग लगा दी। अब हुआ ये की जब दोनों हवा में थे, दोनों के बीच में जोरदार टक्कर हुई और उसके बाद दोनों पानी में गिरे। इसके बाद का कुछ वीडियो में कैद नहीं है मगर जाहिर है कि दोनों को चोट को लगी ही होगी। इसलिए जब भी कोई वाटर पार्क में जाए तो इन बातों का ध्यान रखे ताकि किसी भी प्रकार की चोट न लगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 73 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उम्मीद है कि दोनों ठीक होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत जोर से लगी है, दर्द महसूस कर सकते हो। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरे साथ तो इससे भी दर्दनाक हुआ था। चौथे यूजर ने लिखा- स्विमिंग पूल में WWE.

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वाह चचा क्या जुगाड़ किया है, धूप से बचने के लिए लगाया गजब का दिमाग, देखें Video

मेट्रो को कुछ लोग अपना घर ही समझ लेते हैं, अब आप इस आदमी को ही देख लो, फोटो हो रही है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।