Vinayak Chaturthi 2025 Muhurat: 24 दिसंबर को विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह व्रत किया जाता है। विनायक चतुर्थी के दिन विधिपूर्वक गणेश जी की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विनायक चतुर्थी के दिन गणपति जी आराधना करने से बुद्धि, ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। आपको बता दें कि श्री गणेश को चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता माना गया है। ऐसे में चतुर्थी के दिन बप्पा की पूजा करने से व्यक्ति की समस्त इच्छाओं की पूर्ति होती है। साथ ही हर तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी पूजा शुभ मुहूर्त और संयोग के बारे में।
विनायक चतुर्थी 2025 शुभ संयोग
24 दिसंबर को मनाई जाने वाली विनायक चतुर्थी इस साल की आखिरी चतुर्थी व्रत है। साल की अंतिम विनायक चतुर्थी के दिन बुधवार का शुभ संयोग बन रहा है। आपको बता दें कि बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। ऐसे में चतुर्थी और बुधवार के इस शुभ संयोग में गौरी पुत्र गणेश की पूजा करना अत्यंत ही फलदायी होगा। ऐसे में मनोवांछित फलों की प्राप्ति के लिए विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा अवश्य करें।
विनायक चतुर्थी 2025 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर होगा। चतुर्थी तिथि का समापन 24 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर होगा। इस दिन गणेश जी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 19 मिनट से दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। वहीं पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 22 मिनट से सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

विनायक चतुर्थी व्रत महत्व
विनायक चतुर्थी का व्रत करने से हर तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है और ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ ही धन-संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है। विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी को दूर्वा और गुड़हल के फूल जरूर अर्पित करें। इसके साथ ही मोदक, बूंदी के लडूड या केले का भोग भी लगाएं। इस दिन ऐसा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: