Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में फिटकरी को वास्तु उपाय के लिए बहुत ही कारगार माना गया है। फिटकरी के मदद से घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है। साथ ही अगर घर में कोई वास्तु दोष है तो वो भी फिटकरी के उपाय कर के दूर किया जा सकता है। इसके अलावा फिटकरी की मदद से घर से आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए अब हम जानते हैं कि घर में फिटकरी किस जगह पर रखने से फायदा मिलता है।
वास्तु दोष दूर करने के लिए
वास्तु संबंधी समस्या है तो उसे दूर करने को लिए आज ही 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसे घर या ऑफिस के हर कमरे या कोने में रख दें। इससे विभिन्न वास्तु संबंधी समस्याओं से होने वाली परेशानियों में कमी आएगी। साथ ही सुख-शांति के साथ धन-संपदा में भी वृद्धि होगी।
बुरे सपने दूर करने के लिए
अगर आपको बुरे सपने आते हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए फिटकरी का ये उपाय करें। सोने से पहले काले कपड़े में फिटकरी बांधकर सिरहाने पर तकिये के नीचे रखें तो बुरे सपने नहीं आते हैं। अज्ञात भय से मुक्ति मिलती है । इस उपाय को करने से आसपास फैली सभी नकरात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा मिलता है।
व्यापार में मुनाफा के लिए
अपने व्यापार को बुरी नजर से बचाने और मुनाफा के लिए फिटकरी को काले में बांधकर घर या दुकान के मुख्य द्वार पर लटका दें। इस उपाय को करने से व्यापार में दिन दुगुनी रात चौगनी वृद्धि होती है।
धन-संपदा में वृद्धि के लिए
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए तिजोरी या लॉकर में फिटकरी का एक टुकड़ा रख दें। इस उपाय को करने से आर्थिक दिक्कतें दूर हो जाती हैं और धन-संपत्ति में तेजी से वृद्धि होती है।
धन की बाधाएं होंगी दूर
फिटकरी का एक टुकड़ा काला, लाल या सफेद कपड़ा में बांधकर तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख दें। फिटकरी के इस उपाय को करने से धन से जुड़ी बाधाएं दूर हो जाती है। साथ ही आपके धन में भी वृद्धि होगी।
घर में इस जगह रखें फिटकरी
50-100 ग्राम फिटकरी कटोरी में रखकर घर के हर कमरे के किसी कोने में रख दें। इस फिटकरी को 15-30 दिन में बदलते रहे। इस उपाय को करने से वास्तु दोष तो दूर होगा साथ ही धन-संपत्ति में भी बरकत होगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, जीवन के सभी संकट हो जाएंगे दूर