चंद्रमा 23 सितंबर की रात में मकर राशि से निकलकर शनि की दूसरी राशि कुंभ में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर 23 की रात को 9 बजकर 57 मिनट पर होगा। चंद्रमा और शनि को ज्योतिष में आपस में शत्रु माना जाता है, ऐसे में शत्रु राशि में चंद्रमा के गोचर के कारण कुछ राशियों के जीवन में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और क्या उपाय करने से चंद्र गोचर के बुरे प्रभाव से ये बच सकते हैं, आइए जानते हैं विस्तार से।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ही हैं और कुंभ राशि में गोचर के दौरान चंद्रमा की स्थिति कर्क राशि से अष्टम भाव में होगी। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो अष्टम भाव में चंद्रमा का स्थित होना शुभ नहीं माना जाता है। चंद्रमा की स्थिति के चलते कर्क वालों को भी सतर्कता बरतनी होगी। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी वरना धन हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में शब्दों का इस्तेमाल समझदारी से करें आपके शब्द किसी को आहत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जितना सक्रिय रहेंगे उतना ही आपके लिए बेहतर होगा। सेहत को लेकर किसी भी तरह की कोताही कर्क वालों को नहीं बरतनी चाहिए। उपाय के तौर पर भगवान शिव के मंत्रों का जप आपको करना चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि वालों चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से तृतीय आव में होगा। चंद्रमा की स्थिति के चलते करियर क्षेत्र में अस्थिरता आ सकती है। सीनियर्स के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक होने की आशंका है, सतर्क रहें। छोटे भाई-बहनों के साथ आपका तालमेल खराब हो सकता है। धन से जुड़े मामलों को लेकर आपको बेहद सावधान रहना होगा। बडी रकम का लेन-देन किसी विश्वासपात्र को पास रखकर ही करें। 40 की उम्र पार कर चुके लोगों को सेहत का ध्यान रखना होगा। उपाय के तौर पर आपको चंद्र ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए।
मीन राशि
मीन वालों चंद्रमा का गोचर आपके द्वादश भाव में होगा जोकि त्रिक भाव में से एक है। इसके साथ ही द्वादश भाव को हानि का भाव भी कहा जाता है। इसलिए मीन वालों को आर्थिक पक्ष को लेकर सावधानी बरतनी होगी। यात्राओं के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा करें। वैवाहिक जीवन में कुछ लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी पर अपनी बातें थोपने से आपको बचना चाहिए। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला बिना सलाह लिए न लें। उपाय के तौर पर आपको दूध, चावल, दही आदि का दान करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
इन 4 नक्षत्रों में जन्मे बच्चे माने जाते हैं भाग्यशाली, जीवन में पाते हैं अपार सफलता और प्रसिद्धि