1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धुरंधर स्टार की धुनों पर जमकर नाचे लोग, खुद संभाली डीजे की कमान, वायरल वीडियो में दिखी फैन्स की दीवानगी

धुरंधर स्टार की धुनों पर जमकर नाचे लोग, खुद संभाली डीजे की कमान, वायरल वीडियो में दिखी फैन्स की दीवानगी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 23, 2025 10:29 am IST,  Updated : Dec 23, 2025 10:48 am IST

अर्जुन रामपाल ने हाल ही में एक नाइट क्लब में बतौर डीजे लोगों को खूब नचाया। इसका वीडियो वायरल हुआ तो फैन्स की दीवानगी भी साफ देखने को मिली।

Arjun Rampal- India TV Hindi
अर्जुन रामपाल Image Source : INSTAGRAM@RAMPAL72

अर्जुन रामपाल बीते दिनों अपनी फिल्म धुरंधर में दमदार एक्टिंग को लेकर छाए रहे। अर्जुन ने इस फिल्म में धांसू किरदार निभाया और खूब तारीफें कीं। बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल हाल ही में एक नाइटक्लब में डीजे के तौर पर भी नजर आए। यहां धुरंधर स्टार की धुनों पर लोगों ने भी जमकर डांस किया। इसका जब वीडियो वायरल हुआ तो लोगों की दीवानगी भी साफ देखने को मिली और कुछ ने तो कहा कि हमने इस समां को मिस कर दिया है। 

लोगों ने रख दिया नाम डीजे रामपाल

पंखुड़ी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने अर्जुन रामपाल का ये वीडियो शेयर किया था। जिसमें टी-शर्ट पहने अर्जुन गले में हैडफोन लटकाए डीजे की जगह खड़े हैं और गाने बजा रहे हैं। इन गानों पर खुद भी थिरक रहे हैं और इनकी धुनों पर फैन्स को भी थिरकने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इस वीडियो के पोस्ट होते ही ये वायरल हो गया और लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। जिसमें एक यूजर ने तो अर्जुन का फनी नाम रखते हुए लिखा, 'ये हैं डीजे रामपाल।' वहीं कुछ यूजर्स ने उनके मल्टीटैलेंटेड होने पर खुशी जाहिर की है। 

धुरंधर में धाकड़ रोल से बटोरी तारीफें

अर्जुन रामपाल ने बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में धाकड़ किरदार निभाया था जिसका नाम था मेजर इकबाल। ये किरदार आईएसआई का बंदा था और बेहद खूंखार था। अर्जुन ने इस किरदार में जान फूंकी और खूब तारीफें बटोरी हैं। फिल्म को लेकर सभी एक्टर्स को तारीफें मिली हैं लेकिन अर्जुन ने भी कमाल किया है। अर्जुन फिल्मों के साथ एक इंटरनेशनल मॉडल भी हैं और अब तक सैकड़ों प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं। 

सगाई को लेकर बटोरी सुर्खियां

अर्जुन रामपाल बीते दिनों अपनी फिल्म के साथ सगाई को लेकर भी चर्चा में रहे। बीते दिनों खबर आई थी कि अर्जुन ने 53 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमोट्रियाडेस से सगाई कर ली है। हालांकि बीते कुछ दिनों से दोनों साथ रहते हैं और दोनों के 2 बच्चे भी हैं और बताया जा रहा है कि जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस दक्षिण अफ्रीका में जन्मी और पली-बढ़ी हैं और 16 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की। बाद में उन्होंने फैशन डिजाइन की पढ़ाई की और धीरे-धीरे मॉडलिंग से आगे बढ़कर अपना करियर बनाया। कॉस्मोपॉलिटन की रिपोर्ट के अनुसार गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस ने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग करियर शुरू किया था। बाद में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत के सनसाइड स्थित एक विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइन की पढ़ाई की। मॉडलिंग और फिल्मों व म्यूजिक वीडियो में छोटी-मोटी भूमिकाओं के साथ-साथ उन्होंने अपना खुद का क्लोथिंग ब्रांड, डेमे, लॉन्च किया और वीआरटीटी विंटेज की स्थापना करके फैशन जगत में अपना कदम रखा था। अब दोनों अक्सर ही सोशल मीडिया पर खुलेआम प्यार जताते रहते हैं। 

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश के तमाशे में फंसा था कोलकाता का संगीतकार, बड़ी मुश्किल से बचाई जान, पूरे देश में फैली भयानक हिंसा

अनीत पड्डा ने अहान पांडे के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, क्यूट फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने भविष्य देख लिया है'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन