1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस खूबसूरत हीरोइन के प्यार में हैं धुरंधर के 'उजैर बलोच'? वायरल हो रहीं रोमांटिक तस्वीरें, फैन्स बोले जम रही जोड़ी

इस खूबसूरत हीरोइन के प्यार में हैं धुरंधर के 'उजैर बलोच'? वायरल हो रहीं रोमांटिक तस्वीरें, फैन्स बोले जम रही जोड़ी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 23, 2025 02:46 pm IST,  Updated : Dec 23, 2025 02:46 pm IST

धुरंधर फिल्म के एक्टर दानिश पंडोर ने बीते रोज अपना 38वां जन्मदिन मनाया है। दानिश के जन्मदिन पर बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन ने उनपर प्यार लुटाया है।

Danish Pandor- India TV Hindi
दानिश पंडोर Image Source : INSTAGRAM@DANISHPANDOR

धुरंधर फिल्म के किरदार और उनके एक्टर्स ने इस साल खूब लाइमलाइट बटोरी है। इसी फिल्म में अक्षय खन्ना के भाई बने एक्टर दानिश पंडोर ने उजैर बलोच के किरदार में कमाल किया है। हाल ही में दानिश की बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स ने दोनों के रिलेशनशिप का अंदाजा लगा रहे हैं। बीते रोज दानिश के 38वें जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आहाना कुमरा ने उन्हें विश किया है। आहाना ने दानिश के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में आखिरी बार नजर आईं कुमरा ने सोमवार को पंडोर के साथ अपनी छुट्टियों और पार्टियों की कुछ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'मेरे जानने वाले सबसे प्यारे लड़के को। आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं आशा और प्रार्थना करती हूं कि आपके दिल की हर इच्छा पूरी हो। जीवन हमेशा आपके साथ अच्छा रहे और आपको वह सारा प्यार, सफलता और खुशी दे जिसके आप हकदार हैं। हमेशा के लिए शुभकामनाएं। आपका साल शानदार हो डैनी बॉय।'

पहले भी मना चुकी हैं जन्मदिन

5 दिसंबर को धुरंधर की रिलीज के समय ही आहाना ने पिछले साल धुरंधर के सेट पर दानिश के जन्मदिन समारोह से रणवीर और आदित्य के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने फिल्म और पंडोर के अभिनय की जमकर तारीफ करते हुए लिखा, 'धुरंधर आखिरकार रिलीज हो गई है, और मेरा दिल खुशी से भर गया है। डेढ़ साल की अथक मेहनत का फल मिल गया है और यह कितनी शानदार फिल्म है! रणवीर सिंह क्या ऐसा कुछ है जो आप नहीं कर सकते? हर फ्रेम में बिजली सी दौड़ रही है! अक्षय खन्ना कमाल के हैं! संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी सर, सभी ने शानदार अभिनय किया है।' 

फैन्स ने लगाया प्यार का अंदाजा

इन तस्वीरों और कैप्शन को देखते हुए फैन्स ने दोनों के रिलेशनशिप में होने का अनुमान लगाया है। साथ ही तस्वीरों के पोज ने भी फैन्स को ऐसा सोचने के लिए प्रोत्साहित किया है। हालांकि दानिश और आहाना ने भी अभी तक लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और ये भी पूरी तरह संभव है कि दोनों अच्छे दोस्त हों। धुरंधर से पहले, दानिश पंडोर 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा और नेटफ्लिक्स की मशहूर वेब सीरीज़ सेक्रेड गेम्स में भी अभिनय कर चुके हैं। वहीं आहना कुमरा लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, इंडिया लॉकडाउन, युद्ध, कॉल माय एजेंट: बॉलीवुड और इनसाइड एज जैसी कई फिल्मों और वेब सीरीज़ का हिस्सा रही हैं। इन दोनों ने क्राइम फिक्शन एंथोलॉजी टीवी सीरीज़ एजेंट राघव – क्राइम ब्रांच में साथ काम किया है, जो सितंबर 2015 से अप्रैल 2016 प्रीमियर हुई थी।

ये भी पढ़ें- चौतरफा थू-थू के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ी थी ये फिल्म, अब दूसरे पार्ट की शुरू हुई हलचल, विवादों में घिरे रहे थे डायरेक्टर

डायरेक्टर जिसने जीते थे 18 नेशनल अवॉर्ड, पद्मश्री से लेकर पद्मभूषण भी मिला और राज्यसभा सांसद भी रहे, बांग्लादेश पर बनाई थी आखिरी फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन