टीम इंडिया के लिए साल 2025 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
टीम इंडिया के लिए साल 2025 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
जो रूट और शुभमन गिल साल 2025 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। दोनों ने बराबर शतक ठोके हैं। हालांकि, रूट ने गिल से कम मैचों में यह कमाल किया।
Published : Dec 22, 2025 01:01 pm IST, Updated : Dec 23, 2025 05:49 pm IST
1/6Image Source : AP
साल 2025 में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा रहा। टेस्ट, ODI और T20I तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय बल्लेबाजों ने सेंचुरी जड़ने का कारनामा किया। आइए जानते हैं साल 2025 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारें में...
2/6Image Source : AP
रोहित शर्मा ने साल 2025 में 2 शतक ठोके। ये दोनों ही शतक उन्होंने ODI क्रिकेट में लगाए। रोहित शर्मा की तरह ऋषभ पंत के बल्ले से भी इस साल 2 शतक आए। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस साल 2 सेंचुरी ठोकी।
3/6Image Source : AP
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल के बल्ले से इस साल 3 शतक आए हैं। केएल राहुल ने साल 2025 में 10 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक जड़ने का कमाल किया। इस साल 14 ODI मैचों में केएल ने 2 अर्धशतक जड़े लेकिन कोई शतक नहीं लगा पाए।
4/6Image Source : AP
साल 2025 में विराट कोहली का भी जलवा रहा। विराट कोहली इस साल 3 सेंचुरी जड़ने में कामयाब रहे। उन्होंने तीनों शतक ODI क्रिकेट में लगाए। इसी साल विराट ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वहीं, पिछले साल T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। अब वह सिर्फ ODI फॉर्मेट में एक्टिव हैं।
5/6Image Source : AP
यशस्वी जायसवाल साल 2025 में दूसरे सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। जायसवाल के बल्ले से इस साल 4 शतक आए। उन्होंने टेस्ट में 3 शतक जबकि ODI में एक शतक लगाने का कमाल किया। इसके अलावा उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े।
6/6Image Source : AP
शुभमन गिल साल 2025 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस साल 35 मैचों की 42 पारियों में 7 शतक लगाने का कारनामा किया। वह इस साल ओवरऑल संयुक्त रुप से सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज भी हैं। गिल और जो रूट 7-7 शतक के साथ टॉप पर है। गिल ने इस साल टेस्ट में 5 शतक जबकि ODI में 2 शतक जड़े।