1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: फाइनल मैच को लेकर नया बवाल, अब घटिया हरकत पर उतरा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

IND vs PAK: फाइनल मैच को लेकर नया बवाल, अब घटिया हरकत पर उतरा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

 Published : Dec 23, 2025 03:24 pm IST,  Updated : Dec 23, 2025 03:24 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप का फाइनल खेला गया था, इसको लेकर पीसीबी अब एक नई कहानी बनाने में लगा है।

india vs pakistan- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AP

India vs Pakistan U19 Asia Cup 2026: हाल ही में क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने आई थीं। तब अंडर 19 एशिया कप का फाइनल खेला गया था। उस मैच में पाकिस्तानी टीम ने जीत दर्ज कर दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब एक नई घटिया हरकत पर उतर आया है। जो हुआ ही नहीं, उसे पीसीबी तूल देने में लगा है। जबरदस्ती पीसीबी इस मामले में आईसीसी को भी लाने की तैयारी कर रहा है। 

टीम इंडिया को फाइनल में करना पड़ा था हार का सामना

अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई में आमने सामने ​आई थीं। भारतीय टीम ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और उसे हार का सामना करना पड़ा। इस बीच पीसीबी का कहना है कि मैच के दौरान भारतीय प्लेयर्स ने भड़काऊ व्यवहार किया और इसको लेकर अब पीसीबी आईसीसी के पास जाना चाहता है। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा है कि वे इस बारे में आईसीसी से औपचारिक शिकायत करने जा रहे हैं। 

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने नहीं मिलाए आपस में हाथ

रविवार को जब अंडर 19 एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा था, तब दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में कुछ बहस करते हुए नजर आए थे। हालांकि हमेशा की तरह दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मैच शुरू होने से पहले और उसके बाद आपस में हाथ नहीं मिलाए। जो इस बार ज्यादा चर्चा का विषय नहीं बना। इस बीच जब पाकिस्तान की अंडर 19 टीम एशिया कप का खिताब जीतने के बाद जब अपने देश पहुंची तो पहले टीम ने वहां के पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की और उसके बाद सेना प्रमुखा आसिम मुनीर से भी टीम मिली। 

मोहसिन नकवी ने दिया उल्टा बयान

इस बीच पाकिस्तान ​के पीएम शाहबाज शरीफ के साथ पाकिस्तानी टीम मिल रही थी और आयोजन हो रहा था, उसी दौरान पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने ऐसा बयान दिया, जो समझ से परे है। नकवी ने कहा कि फाइनल मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उकसाने का काम कर रहे थे। इसकी शिकायत आईसीसी से की जाएगी। इससे पहले अंडर 19 टीम मेंटर सरफराज खान ने भी कहा था कि वे भारतीय खिलाड़ियों के व्यहार से कतई खुश नहीं हैं। उनका कहना था कि मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी खेल भावना का परिचय नहीं दे रहे थे। 

यह भी पढ़ें 

T20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएगा ये खिलाड़ी, जल्द लिया जा सकता है आखिरी फैसला

संजू सैमसन और ईशान किशन, किसे मिलेगा खेलने का मौका, इस खिलाड़ी की जगह पक्की

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल