1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने की पीएम मोदी से मुलाकात, खेल सहित कई मुद्दों पर की बात

जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने की पीएम मोदी से मुलाकात, खेल सहित कई मुद्दों पर की बात

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Dec 23, 2025 03:57 pm IST,  Updated : Dec 23, 2025 03:59 pm IST

जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने नए साल से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान नीरज चोपड़ा की पत्नी भी उनके साथ मौजूद थी।

PM Modi & Neeraj Chopra- India TV Hindi
पीएम मोदी और नीरज चोपड़ा Image Source : X@NARENDRAMODI

जैवलिन थ्रो में भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने नए साल से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। इस दौरान नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर भी उनके साथ मौजूद थी। अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने ये भी बताया कि इस मुलाकात में उन्होंने खेल सहित कई मुद्दों पर नीरज चोपड़ा के साथ चर्चा की।

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में क्या लिखा?

पीएम मोदी ने X पर किए गए अपने पोस्ट में लिखा कि आज सुबह 7, लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात हुई। इस मुलाकात में हमारे बीच कई मुद्दों पर अच्छी बातचीत हुई, जाहिर तौर पर इस दौरान हमने खेल को लेकर भी काफी बातचीत की। अपने इस पोस्ट में पीएम मोदी ने दो फोटो शेयर की।

नीरज चोपड़ा ने साल 2025 में की थी शादी

आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा इसी साल टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ शादी की थी। उनके इस शादी समारोह में कुछ करीबी रिश्तेदार और परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। लोगों को उनके शादी के बारे में तब पता चला जब चोपड़ा ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं।

डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन रहा था शानदार

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के लिए साल 2025 उतार चढाव वाला रहा। उन्होंने दोहा में खेले गए डायमंड लीग में भाला फेंक में 90 मीटर की दूरी हासिल की थी। हालांकि, इसी साल टोक्यो में वर्ल्ड एथलिटक्स चैंपियनशिप के फाइनल में वो मेडल जीतने में नाकाम रहे थे। मेडल जीतने से चूकने के बाद वो उस वक्त काफी निराश नजर आए थे। इस टूर्नामेंट में युवा सचिन यादव ने नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया और इस तरह से जेवलिन थ्रो में उन्होंने वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी बनने की अपनी क्षमता दुनिया को दिखाया।

साल 2025 में भारत ने दो वर्ल्ड एथलेटिक्स टूर्नामेंट की मेजबानी की। इनमें से एक में नीरज चोपड़ा ने मेजबानी की और वहां उन्होंने जीत भी हासिल की। भारत ने इसके अलावा 2031 में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप सहित कुछ प्रमुख महाद्वीपीय और वर्ल्ड क्लास टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए भी अपनी दिलचस्पी दिखाई है।

यह भी पढ़ें

भारत के तीन दिनों के दौरे से लियोनल मेसी को मिले कितने करोड़ रुपए? रिपोर्ट में सामने आई जानकारी

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारतीय जर्सी पहनकर लहराया झंडा, मैच में भारत की तरफ से खेला; पड़ोसी मुल्क में मचा हाहाकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल