1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने साइबर सिक्यॉरिटी के लिए इस टेक कंपनी के साथ की पार्टनरशिप, चेक करें डिटेल्स

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने साइबर सिक्यॉरिटी के लिए इस टेक कंपनी के साथ की पार्टनरशिप, चेक करें डिटेल्स

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 23, 2025 03:25 pm IST,  Updated : Dec 23, 2025 03:36 pm IST

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में बनाया जा रहा है।

noida international airport, noida airport, jewar airport, tech mahindra, it company, tech company- India TV Hindi
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए क्या-क्या काम करेगा टेक महिंद्रा Image Source : HTTPS://X.COM/NIAIRPORT

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और आईटी कंपनी टेक महिंद्रा ने एयपोर्ट के लिए इंटीग्रेटेड नेटवर्क और सिक्यॉरिटी ऑपरेशन्स सेंटर की स्थापना और संचालन के लिए पार्टनरशिप की है। दोनों कंपनियों ने मंगलवार को इस पार्टनरशिप की घोषणा की। टेक महिंद्रा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ मिलकर एक मजबूत और प्रक्रियाधारित परिवेश स्थापित करेगी। इसमें एयरपोर्ट के ऑपरेशन्स के सेंटर में साइबर सिक्यॉरिटी को रखा जाएगा ताकि शुरुआत से ही भरोसेमंद, सुरक्षित और विस्तार योग्य टेक्नोलॉजी आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित किया जा सके।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए क्या-क्या काम करेगा टेक महिंद्रा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और टेक महिंद्रा के एक जॉइंट स्टेटमेंट के अनुसार, इस पार्टनरशिप के तहत टेक महिंद्रा नोएडा एयरपोर्ट के महत्वपूर्ण आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए नेटवर्क और सुरक्षा संचालन की चौबीसों घंटे निगरानी और प्रबंधन करेगा। इसमें एप्लिकेशन, डेटाबेस, नेटवर्क, सर्वर, स्टोरेज सिस्टम और संबंधित डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी शामिल होगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) क्रिस्टोफ श्नेलमान ने कहा, ‘‘ एक नए एयरपोर्ट के तौर पर हमारे पास पहले दिन से ही अपने डिजिटल परिवेश में मजबूती, सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता को समाहित करने का एक विशिष्ट मौका है। टेक महिंद्रा के साथ हमारी साझेदारी एक मजबूत, भविष्य के लिए तैयार नेटवर्क और साइबर सुरक्षा ढांचा तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम है, जो सुरक्षित, भरोसेमंद और निर्बाध एयरपोर्ट ऑपरेशन्स को समर्थन देगा।’’ 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज में 1 रनवे और 1 टर्मिनल बिल्डिंग

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में बनाया जा रहा है। इसका निर्माण यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। नोएडा एयरपोर्ट के पहले फेज में करीब 1300 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है, जिसमें एक रनवे और एक टर्मिनल बिल्डिंग बनाई जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा