1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने पहुंची दीदी, आगे क्या हुआ आप Video में ही देख लीजिए

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने पहुंची दीदी, आगे क्या हुआ आप Video में ही देख लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 13, 2025 05:25 pm IST,  Updated : Jun 13, 2025 05:25 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको भी हंसी आ जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि ऐसा क्या है जिस कारण वीडियो वायरल हुआ।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

लोगों की उम्र जब 18 वर्ष की हो जाती है तो वो अपने कुछ जरूरी दस्तावेज बनवाने लगते हैं जिसकी उन्हें आगे जरूरत पड़ने वाली होती है। उन्हीं में से एक ड्राइविंग लाइसेंस भी है क्योंकि उसके बिना वो सड़क पर किसी भी तरह का वाहन नहीं चला सकते हैं। किसी को कार चलानी है तो वो उसका लाइसेंस बनवाता है, कोई बाइक का लाइसेंस बनवाता, कोई बस का बनवाता है। इसी तरह लोग अपने जरूरत के मुताबिक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते हैं। बात यह है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए बिना कोई भी वाहन नहीं चला सकता है और इसके लिए लोगों को टेस्ट देना होता है। उस टेस्ट को पास करने के बाद ही लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस मिलता है। अभी एक टेस्ट देती हुई लड़की का ही वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि फील्ड पर कुछ-कुछ दूरी पर हर्डल लगाए हुए हैं। उनके बीच में से उस लड़की को अपनी स्कूटी को निकालते हुए ले जाना है। जिन लोगों ने ड्राइविंग के लिए टेस्ट दिया है, उन्हें तो पता ही होगा। वीडियो में आगे दिखता है कि वो एक-दो हर्डल तो सही से पास कर लेती है मगर अगले पर जाते ही अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो स्कूटी के साथ ही नीचे गिर जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Guruji___ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'दीदी का लाइसेंस कन्फर्म।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। अब यह वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

खतरों के खिलाड़ी का खिताब तो इस बच्चे को देना चाहिए, वायरल Video देख हो जाएंगे हैरान

दीदी के दिमाग को दंडवत प्रणाम है, उनका जुगाड़ देख आप भी हो जाएंगे दंग, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।