1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बंदे ने लगाया ऐसा दिमाग जो आपको कर देगा हैरान, वायरल हुआ जुगाड़ का Video

इस बंदे ने लगाया ऐसा दिमाग जो आपको कर देगा हैरान, वायरल हुआ जुगाड़ का Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 13, 2025 05:51 pm IST,  Updated : Jun 13, 2025 05:51 pm IST

हमारे देश में एक से बढ़कर एक जुगाड़ करने वाले मौजूद हैं और कभी-कभी तो लोगों के कुछ जुगाड़ हर किसी को हैरान करके रख देते हैं। अभी भी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हैरान करेगा।

jugaad, viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
शख्स का जुगाड़ हो रहा है खूब वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

जुगाड़ एक ऐसी चीज है जो हमारे देश में शायद हर कोई करता ही होगा। लोगों को जब भी अपने काम को आसान करना होता है या फिर कम संसाधन में कुछ ज्यादा काम चलाना होता है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले जुगाड़ ही आता होगा। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपसे इंडिया के जुगाड़ तो छिपे ही नहीं होंगे क्योंकि हर दिन जुगाड़ का कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर घूमता हुआ मिल ही जाता है। आपने भी शायद कई सारे काम जुगाड़ करके किए होंगे। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे जुगाड़ नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हो जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वायरल हो रहा है।

ऐसा जुगाड़ पहले देखा है?

हर किसी के घर में आपको हर कमरे में और साथ में बैठक में पंखा लगा हुआ देखने को मिल ही जाएगा। लेकिन एक शख्स ने इस काम में भी जुगाड़ का इस्तेमाल किया ताकि एक ही पंखे से दो जगह का काम हो सके। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स ने पंखा छत में लगवाने की जगह एक लोहे के पाइप पर फिट करवाया है जिसके अंदर से उसकी तारें निकलते हुए बोर्ड तक जाती है। अब इसमें जुगाड़ यह है कि वो पोल मूव कर सकता है। मतलब अगर घर की बैठक में बैठना है तो पंखा उधर हो जाएगा और अगर घर के बाहर बैठना है तो पंखा उधर भी हो जाएगा। ऐसा वो वीडियो में दिखा भी रहा है। मगर इसमें एक चिंता की बात यह है कि अगर कभी तार से उस लोहे के पाइप में करंट आ गया, तो किसी की मौत भी हो सकती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @cute_taddy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'टेक्नोलॉजी दिन प्रतिदिन।' खबलिया हैर लिखे जाने तक वीडियो को 49 हजार लोगों ने देख । वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मूविंग सीलिंग फैन का जुगाड़। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया में सब काम जुगाड़ से चलते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- भारत में जुगाड़ करने वालों की कमी नहीं है। चौथे यूजर ने लिखा- बहुत ही अच्छा दिमाग लगाया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने पहुंची दीदी, आगे क्या हुआ आप Video में ही देख लीजिए

खतरों के खिलाड़ी का खिताब तो इस बच्चे को देना चाहिए, वायरल Video देख हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।