हमारे देश में एक से बढ़कर एक इंजीनियर मौजूद हैं और उनकी कलाकारी हमें समय-समय पर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर कुछ समय स्क्रोलिंग करते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे जिसमें लोगों की गजब की कलाकारी, जुगाड़ या फिर खोज देखने को मिली होगी। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में एक ऐसी रेल देखने को मिली जो आपने आजतक कहीं और नहीं देखी होगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया जो वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
ऐसा कुछ पहले देखा है आपने?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर पतली सी सड़क बनी हुई है और उस सड़क के बिल्कुल बगल में एक अनोखा ट्रैक बना हुआ है। वो शायद बांस से बना हुआ हो मगर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो में नजर आ रहा है कि उस छोटे से ट्रैक पर एक बोर्ड रखा हुआ है जिसमें पहिए लगे हुए हैं। उस पहिए के कारण उस पटरी पर उस बोर्ड को बहुत ही आराम से चलाया सकता है। उस पर कुछ बच्चे बैठे हुए हैं और इस अनोखी रेल सुविधा का मजा ले रहे हैं। एक बच्चा पैर से उसे स्पीड देता है और फिर आराम से बैठ जाता है। इसके बाद उनकी ये अनोखी रेल मजे से दौड़ती हुई नजर आती है और कहीं कोई रुकावट भी नहीं आती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ratnesh_x74 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ब्रेक कहां है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई एक राइड मुझे भी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- टेंपल रन। चौथे यूजर ने लिखा- ईको फ्रेंडली ट्रेन। पांचवें यूजर ने लिखा- क्रिएटिविटी अपने पीक पर है। एक अन्य यूजर ने लिखा- पूरे रेलवे विभाग में डर का माहौल।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये बंदा ट्रैफिक पुलिस के साथ ही लुका छुपी खेल रहा है, Video देख आप भी करेंगे इसकी तारीफ
भाई ने पेट्रोल से पानी को अलग करने के लिए अपनाया ऐसा तरीका कि Video हो गया वायरल