1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट से आया हैरान करने वाला VIDEO, छोटे बच्चे को गाड़ी में डालकर पीटा, कपड़े फाड़े

दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट से आया हैरान करने वाला VIDEO, छोटे बच्चे को गाड़ी में डालकर पीटा, कपड़े फाड़े

 Published : Jun 17, 2025 02:11 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 02:11 pm IST

दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में एक बच्चे को गाड़ी में डालकर बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इस तरह की करतूत करने वाले दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चे की पीटने का...- India TV Hindi
बच्चे की पीटने का वीडियो हुआ वायरल। Image Source : INDIA TV

दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जहां कुछ दुकानदार मिलकर एक छोटे से बच्चे से मारपीट कर रहे हैं, उसे बुरी तरह टॉर्चर कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक दुकानदार बच्चे को लगातार मार रहा है। उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए जबकि दूसरा दुकानदार उसका वीडियो बना रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आनन फानन में मामला दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बच्चे को डराने के लिए की ऐसी करतूत

बच्चे की मां बेहद गरीब है। वह सरोजिनी नगर मार्केट में छोटा मोटा काम करती है। बच्चा भी कभी-कभी मार्केट में आने वाले ग्राहकों से पैसे या खाने के लिए चीज मांगता है। इन दुकानदारों का कहना है कि बच्चे को डराने के लिए उन्होंने ये किया। लेकिन जिस तरीके से बच्चे से मारपीट और टॉर्चर किया गया वो बेहद हैरान करने वाला है।

बच्चे से मारपीट का वीडियो आया सामने-

महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा

बता दें कि पिछले महीने ही यहां से महिलाओं संग मारपीट की घटना भी सामने आई थी जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ दबंग महिलाओं को डंडों से पीटते दिखाई दे रहे थे। दिन दहाड़े महिलाओं को पीटे जाने का ये वीडियो 27 मई का था। ये सभी महिलाएं सरोजिनी नगर मार्केट में छोटा-मोटा सामान बेचती हैं। हमलावर भी बाजार में अपनी दुकान चलाते हैं।

महिलाओं का आरोप था कि 23 मई को बाजार में दुकान लगाने को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। उसके बाद 27 मई को सुबह 11 बजे काफी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर आए और उनको पीटने लगे। उन्होंने महिलाओं को बुरी तरह पीटा जिसकी वजह से उनको गंभीर चोट आई थी।

(रिपोर्ट- इला काजमी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।