1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पटरी पर गिरी लड़की, सुपरमैन बन पिता ने बचाई जान, पूरी ट्रेन ऊपर से गुजर गई फिर भी नहीं आई एक भी खरोंच

पटरी पर गिरी लड़की, सुपरमैन बन पिता ने बचाई जान, पूरी ट्रेन ऊपर से गुजर गई फिर भी नहीं आई एक भी खरोंच

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 17, 2025 02:56 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 02:56 pm IST

सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की अचानक से ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई में गिर गई। जिसे बचाने के लिए उसके पिता बिना अपनी जान की परवाह किए उस पर कूद पड़ते हैं और उसे अपने शरीर से पूरी तरह ढंक लेते हैं, ताकि उनकी बेटी को एक खरोंच तक ना आए।

बेटी को बचाने के लिए पटरी पर कूद पड़े पिता- India TV Hindi
बेटी को बचाने के लिए पटरी पर कूद पड़े पिता Image Source : SOCIAL MEDIA

कहते हैं कि एक पिता अपनी संतान के लिए कुछ भी कर सकता है, और यह वायरल वीडियो उस बात को शत प्रतिशत सही ठहराती है, जहाँ एक पिता ने अपनी बेटी की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना ऐसा कारनामा किया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। इस वायरल वीडियो में एक पिता ने अपनी बेटी को ट्रेन की पटरी पर गिरने से बचाने के लिए सुपरमैन की तरह छलांग लगाई और पूरी ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई, फिर भी दोनों को एक खरोंच तक नहीं आई।

ट्रेन ऊपर से गुजर गई लेकिन एक खरोंच तक नहीं आई

हालांकि यह घटना 27 जनवरी, 2020 को मिस्र के इस्माइलिया में घटी थी। अरब न्यूज़ और गल्फ़ न्यूज़ की रिपोर्ट्स इस घटना की पुष्टि करती हैं। जिसमें बताया गया है कि एक पिता ने अपनी बेटी को इस्माइलिया में ट्रेन से बहादुरी से बचाया। हाल में ही इस घटना का वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त प्लेटफॉर्म पर, एक लड़की, जो अपनी मासूमियत में खोई थी, अचानक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई में गिर गई। उस समय एक तेज रफ्तार ट्रेन स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। स्थिति इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग चीखने लगे, और हर कोई डर के मारे स्तब्ध रह गया। लेकिन उस लड़की के पिता ने एक पल की भी देरी नहीं की और बिना सोचे-समझे पटरी पर छलांग लगा दी। पिता ने पटरी पर छलांग लगाते ही अपनी बेटी को अपने शरीर से ढक लिया। ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। ट्रेन के गुजरने तक हर कोई यह सोच रहा था कि शायद ही कोई चमत्कार हो। लेकिन जैसे ही ट्रेन गुजर गई, एक चमत्कार सामने आया और बाप-बेटी दोनों पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। इस हादसे में न उन्हें कोई चोट आई और न ही कोई खरोंच।

पुराना वीडियो एक बार फिर से वायरल

इस घटना का वीडियो किसी यात्री या स्टेशन पर मौजूद व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर बार-बार वायरल होते रहता है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि ट्रेन तेजी से आ रही है, और पिता अपनी बेटी को बचाने के लिए तुरंत पटरी पर कूद पड़ते हैं। वह अपनी बेटी को अपनी बाहों में जकड़ लेते हैं और नीचे लेट जाते हैं, ताकि ट्रेन का कोई हिस्सा उन्हें न छू सके। ट्रेन के गुजरने के बाद, जब दोनों सकुशल उठ खड़े होते हैं, तो आसपास के लोग तालियाँ बजाने लगते हैं और कुछ लोग भावुक होकर भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं।

लोगों ने पिता की बहादुरी की तारीफ की

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, और इसे शेयर करते हुए लोग इस पिता की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह पिता सच्चा सुपरमैन है! अपनी बेटी के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "यह वीडियो देखकर मेरी आँखें नम हो गईं। पिता का प्यार दुनिया में सबसे बड़ा है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

बेशर्मी की सारी हदें पार! बॉयफ्रेंड से लिपटकर बाइक की टंकी पर बैठी लड़की, Video हुआ वायरल तो कटा 53500 का चालान

लाल परी बन ये आंटियां मचा रहीं धूम, गली में फुल स्वैग के साथ डांस कर रील बनाते आईं नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।