1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लाल परी बन ये आंटियां मचा रहीं धूम, गली में फुल स्वैग के साथ डांस कर रील बनाते आईं नजर

लाल परी बन ये आंटियां मचा रहीं धूम, गली में फुल स्वैग के साथ डांस कर रील बनाते आईं नजर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 16, 2025 02:18 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 02:22 pm IST

आंटियों के इस वीडियो को देख यह कहा जा सकता है कि हमें अपनी जिंदगी को खुलकर जीना चाहिए क्योंकि जीवन बस एक ही बार मिलता है।

गली में डांस कर रील बनाते हुए आंटियां- India TV Hindi
गली में डांस कर रील बनाते हुए आंटियां Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया के इस दौर में कब क्या वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता। हाल में सोशल मीडिया पर आंटियों का गली में फुल स्वैग के साथ डांस वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जहां कुछ देसी आंटियां, जिन्हें हम रोज घर-गृहस्थी के कामों में व्यस्त देखते हैं, वे गली में चटक लाला साड़ियां पहने ठुमके लगाती और रील्स बनाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही।

गली में फुल स्वैग के साथ डांस करते आईं नजर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ आंटियां फुल एनर्जी के साथ गली में डांस करते हुए रील बनवा रही हैं। सभी ने एक ही तरह की लाल साड़ी और आंखों पर काला चश्मा पहन रखा है। फुल स्वैग में सजी-धजी ये आंटियां 'हाउसफुल-5' के लाल परी गाने पर ठुमके लगा रही हैं। इन आंटियों का डांस देख ऐसा लग रहा है जैसे उनका कोई प्रोफेशनल डांसर ग्रुप हो। वीडियो में आंटियों का कॉन्फिडेंस देखते ही बन रहा है। बीच में डांस कर रही एक आंटी तो इतने जोश में हैं कि उन्होंने अपने जलवे से सबको हैरान कर दिया। इन स्वैगी आंटियों ने गली में डांस करके न सिर्फ अपने पड़ोस का माहौल रंगीन किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा दिया।

सलाम है आंटियों के इस जोश को

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mansi.gawande.73 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट्स की बौछार कर दी। वीडियो में लोग इस ‘आंटी गैंग’ की मस्ती देख उनके दीवाने हो गए। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ये आंटियां तो हमारी जनरेशन को टक्कर दे रही हैं! स्वैग तो इनका देखो!” दूसरा बोला, “रील्स का जमाना है, और आंटियां भी पीछे नहीं! सलाम है इस जोश को।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

मेकअप धोया, दूल्हा रोया! शादी में दुल्हन की रंगाई-पोताई देख हैरान रह गए लोग, चेहरे और हाथ की रंगत बिल्कुल अलग-अलग

मंदिर के बाहर बीवी के पैर पड़ रहा था शख्स, दादी ने देखा तो लगाई फटकार, बोलीं- 'सारी बुद्धि खत्म हो गई तेरी...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।