सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं, जो चर्चा के साथ-साथ बहस के भी मुद्दे बन जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस बार चर्चा में है, जिसमें मंदिर के बाहर एक शख्स अपनी पत्नी के पैर पड़ रहा है, और पास खड़ी दादी उसे ऐसी फटकार लगाती हैं कि सुनने वाले ठहाके मार-मारकर हंस पड़ते हैं।
शख्स की हरकत देख दादी ने लगाई फटकार
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स मंदिर के बाहर अपनी पत्नी के पैर छू रहा है। अब इसे श्रद्धा कहें या फिर पत्नी को खुश करने की कोशिश। कुछ समझ नहीं आ रहा। पति के पैरों में लेटते ही पत्नी शर्मा जाती है और दोनों थोड़ी देर के लिए रोमांटिक भी हो जाते हैं। वहीं, पास में खड़ी एक दादी इस नजारे को देखकर तिलमिला उठती हैं और उस शख्स को फटकार लगाते हुए कहती हैं, “सारी बुद्धि खत्म हो गई तेरी! इस पर शख्स अपनी दलील देता और कहता है कि हमारे यहां तो औरतों के पैर छूने की परंपरा है। इस पर दादी ने और भी तेज फटकार लगाई और कहा कि औरतें तो तेरी मां-बहन भी हैं, उनके पैर जा के छू, अपनी पत्नी के क्यों छू रहा है। दादी का गुस्सा इतना मजेदार है कि वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं, जबकि कई लोगों ने दादी के इस रिएक्शन का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दादी की फटकार सुन हंस पड़े लोग
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और एक्स पर तमाम अकाउंट से शेयर किया गया है, जहां कई लोगों ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “दादी ने तो पति-पत्नी के रोमांस को एक मिनट में धो डाला!” एक अन्य यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “ये दादी तो मेरी वाली दादी की कॉपी हैं, हर चीज पर टोकना फ्री में।” एक और यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, “शख्स बेचारा बीवी को इम्प्रेस करना चाहता था, लेकिन दादी ने उसका सारा इम्प्रेशन धूल में मिला दिया!” कमेंट सेक्शन में लोग दादी की बिंदास स्टाइल के फैन हो गए। एक ने लिखा, “दादी को तो स्टैंडअप कॉमेडी में जाना चाहिए, एकदम सटीक टाइमिंग!” वहीं, कुछ लोग शख्स के सपोर्ट में आए और बोले, “अरे, बीवी के पैर छूने में क्या गलत है? दादी ने तो बेवजह तमाशा बना दिया!”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।