1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इतना कॉन्फिडेंस लाते कहां से हैं ये लोग? दूल्हे ने बारात में किया धुंआधार डांस, Video देख लोटपोट हुए लोग

इतना कॉन्फिडेंस लाते कहां से हैं ये लोग? दूल्हे ने बारात में किया धुंआधार डांस, Video देख लोटपोट हुए लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 14, 2025 08:23 pm IST,  Updated : Jun 14, 2025 08:23 pm IST

इस दूल्हे के डांस में एक बात साफ है कि ये कोई रट्टू-तोता डांस नहीं है। भाई ने शिद्दत से नाचा, जैसे पूरी बारात को बता रहा हो, “देखो, मैं सिर्फ दूल्हा नहीं, डांसिंग किंग भी हूं।”

डांस करते हुए दूल्हे राजा- India TV Hindi
डांस करते हुए दूल्हे राजा Image Source : SOCIAL MEDIA

भारतीय शादियों का जिक्र हो और नाच-गाना न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड छाया हुआ है, और वो है दूल्हे का डांस! जी हां, आजकल की शादियों में शेरवानी पहने, साफा बांधे और घोड़ी पर चढ़ने से पहले दूल्हा साहब अपने डांस मूव्स दिखाकर बारात में तहलका मचाते जरूर नजर आ जाते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा अकेले ही अपने जोरदार डांस से सबको हैरान करके रख देता है। दूल्हे का यह डांस वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अपनी ही शादी में दूल्हे ने किया जबरदस्त डांस

वीडियो में डांस कर रहे दूल्हा साहब किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लग रहे। बैंड की धुन बज रही है, बाराती मस्ती में झूम रहे हैं, और अचानक दूल्हे राजा बीच मैदान में कूद पड़ते हैं। फिर क्या? दूल्हे राजा एक के बाद एक ऐसे मूव्स लगाते हैं कि जैसे वे प्रभुदेवा के चेले हों। इस दौरान वे कभी माइकल जैक्सन वाला मूनवॉक तो कभी पक्का देसी ठुमका लगाते दिख रहे हैं। कुल मिलाकर दूल्हे राजा ने बारात को डिस्को बना दिया। आसपास खड़े लोग हूटिंग और तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते भी नजर आ रहे हैं। दूल्हा साहब का ये वन मैन शो इतना जबरदस्त है कि बारात में दुल्हन का इंतजार भूलकर सब उनके डांस के दीवाने हो गए।

दूल्हे राजा ने अकेले संभाल लिया डांस फ्लोर

अब सवाल ये है कि भारतीय शादियों में दूल्हा डांस करता कब है? वैसे तो शास्त्रों में कोई रस्म नहीं लिखी कि “दूल्हे को बारात में नाचना अनिवार्य है,” लेकिन हमारे देसी दूल्हे नियम-कायदों की परवाह कहां करते हैं? ज्यादातर बारात में दोस्तों का दबाव काम करता है। दोस्त लोग चिल्लाते हैं, “अरे भाई, आज तो तेरा दिन है, नाच ना!” और बस, दूल्हा साहब शर्माते-शर्माते डांस करने पहुंच जाता है। लेकिन इस वीडियो में दूल्हा तो ऐसा लगता है जैसे डांस के लिए ही पैदा हुआ हो! बारात शुरू होते ही भाई ने कमर कसी, अपना सूट संभाला और अपने मूव्स दिखाने शुरू कर दिए। न कोई दोस्तों का दबाव, न कोई बहाना, बस शुद्ध डांसिंग दूल्हा सबके सामने आ गया।

दूल्हे के एक-एक स्टेप पर बजीं तालियां

इस वीडियो की खास बात ये है कि जहां बाकी बारातों में दोस्त, चाचा, ताऊ और पड़ोसी तक नाचने में जुट जाते हैं लेकिन यहां दूल्हा अकेले ही पूरा माहौल बनाए हुए है। बैंड की धुन पर ऐसे-ऐसे स्टेप्स करके दिखाता है कि लगता है जैसे भाई ने किसी डांस अकैडमी में सालों प्रैक्टिस की है। एक मूव में कमर हिलाई, दूसरे में कंधे झटके, और तीसरे में ऐसा स्टेप कि सामने वाला बैंड वाला भी भूल गया कि उसे ढोल बजाना है या दूल्हे को देखना है। लोग तो बस तालियां बजाते रह गए, और कुछ तो वीडियो बनाने में मशगूल हो गए।

दूल्हे में शादी का जोश और नाचने का जुनून

इस डांसिंग दूल्हे का वीडियो इंस्टाग्राम पर शांतनु धुर्वे (@shantanudhurve_3525) ने शेयर किया है। जिसे 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 93 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो में बारात के लोग, रिश्तेदार और पड़ोसी सब दूल्हे के मूव्स देखकर दंग हैं। कुछ तो इतने खुश दिख रहे हैं जैसे दूल्हा नहीं, कोई डांस रियलिटी शो का विनर बारात में आया हो। वीडियो देखने से एक बात तो साफ है कि ये दूल्हा कोई आम इंसान नहीं बल्कि ये डांस का उस्ताद है। जिसके पैरों में शादी का जोश और नाचने का जुनून दोनों भरा हुआ है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

आपका बच्चा भी रातभर जगता और आपको जगाता है? अगर हां, तो आजमाइए नर्स की ये निंजा टेक्निक, 12 सेकेंड में आ जाएगी नींद

कॉरपोरेट की जॉब छोड़ते वक्त कहा था कि खुद का बिजनेस करूंगा, अब Rapido बाइक चलाते दिखा, दोस्त ने शेयर किया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।