1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कॉरपोरेट की जॉब छोड़ते वक्त कहा था कि खुद का बिजनेस करूंगा, अब Rapido बाइक चलाते दिखा, दोस्त ने शेयर किया Video

कॉरपोरेट की जॉब छोड़ते वक्त कहा था कि खुद का बिजनेस करूंगा, अब Rapido बाइक चलाते दिखा, दोस्त ने शेयर किया Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 14, 2025 02:41 pm IST,  Updated : Jun 14, 2025 02:43 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भाई साहब Rapido बाइक चलाते दिख रहे हैं। साथ में अपने पीछे एक लड़की को बैठाए हुए भी हैं। जिसकी खुली जुल्फें हवा में लहरा रही हैं। ऐसे में तभी उनके किसी दोस्त की नजर उन पर पड़ गई और दोस्त ने भाई साहब का वीडियो बनाकर उनकी कहानी शेयर कर दी।

रैपिडो बाइक वाले का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
रैपिडो बाइक वाले का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

कॉरपोरेट की चमचमाती दुनिया सबको लुभाती है। इसी वजह से लोग कॉरपोरेट जॉब के सपने देखते हैं। AC ऑफिस, कॉफी मशीन और मीटिंग्स की भागदौड़, ये कल्चर लोगों को एक अलग ही रोमांच देता है। लेकिन ये दुनिया सिर्फ देखने से ही अच्छी लगती है। असल में जो लोग इस दुनिया में आते हैं, उनमें से अधिकतर लोगों के लिए ये एक समय के बाद बोझ लगने लगता है। काम का प्रेशर, कम सैलरी में ज्यादा काम करना और ऊपर से आपके काम के लिए कोई एप्रिसिएशन ना मिलना, साथ ही बॉस की रोज की किच-किच। ये सब एक समय के बाद लोगों को अपने काम से ही नफरत करने पर मजबूर कर देता है। हालांकि कुछ लोग तो इसके साथ ही जीना सीख लेते हैं, लेकिन कुछ लोग इस अपने सपने को ठोकर मारकर अपनी अलग राह चुनते हैं।

कॉरपोरेट की जॉब छोड़ बंदा चलाने लगा Rapido बाइक

ऐसा ही एक जिगर वाला शख्स अपने कॉरपोरेट जॉब को लात मारकर वहां से निकल लिया और छोड़ते वक्त दोस्तों से डींग मारी कि, “बस, अब तो अपना खुद का बिजनेस करूंगा, दुनिया हिलाऊंगा।” लेकिन अब वह Rapido बाइक चलाते मिला। जिसका वीडियो उसी के ऑफिस में काम करने वाले दोस्त ने शेयर कर दिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी बाइक पर एक लड़की को पीछे बैठाकर सड़क पर फर्राटे भरता नजर आ रहा है। इसी दौरान कार में बैठे उसके दोस्त ने उसका वीडियो बना लिया। 

वीडियो में दोस्त ने सुनाई रैपिडो वाले की कहानी

वीडियो में दोस्त को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "ये जो बाइक चला रहा है ना, वो मेरे बचपन का दोस्त है और मेरे साथ ये कॉरपोरेट के अंदर नौकरी करता था। पिछले महीने नौकरी छोड़कर कह रहा था कि अपना बिजनेस स्टार्ट करूंगा और अब ये रैपिडो बाइक चलाने लग गया है। पता नहीं इसे क्या मजा आता है रैपिडो बाइक चलाने में।" इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @the.reality.teller नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

आपका बच्चा भी रातभर जगता और आपको जगाता है? अगर हां, तो आजमाइए नर्स की ये निंजा टेक्निक, 12 सेकेंड में आ जाएगी नींद

आसमान में उड़ रहे पक्षी का पेट फाड़कर बाहर निकली ईल मछली, कैमरे में कैद हुआ हैरान कर देने वाला नजारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।