भारत में घर बनाने वाले मेहनती मजदूरों को आपने अक्सर देखा होगा कि वे जुगाड़ से अपना काम इतना आसान कर लेते हैं कि उन्हें उनका काम बोझ नहीं लगता। जुगाड़ की वजह से वे एक झटके में ढेर सारा काम कर देते हैं। ऐसे में इन जगहों पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलता है, जिसे देख दुनिया दांतों तले उंगली दबा लेती है। ऐसा ही एक कमाल का कारनामा एक मजदूर ने कर दिखाया है। जो अपने सिर पर ईंटों का टावर बनाकर न सिर्फ एक, बल्कि चार-चार लोगों का काम अकेले करते दिख रहा है। जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में इस लड़के ने अपनी जबरदस्त मेहनत और टैलेंट से सबको हैरान करके रख दिया है।
मेहनत के साथ-साथ कमाल का हुनर
इस वायरल वीडियो में एक नौजवान ईंटों के भट्टे पर काम करते दिख रहा है। जो अपनी मेहनत के साथ-साथ कमाल का हुनर भी दिखा रहा है। वह अपने सिर पर एक-एक करके इतनी ईंटें चढ़ाते जाता है कि सिर पर एक ईंटों का टावर बन जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह लड़का न सिर्फ ईंटें संभाल रहा है बल्कि उन्हें एक साथ ढेर सारी मात्रा में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा भी रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि ये है असली मल्टीटास्किंग आदमी, जो चार लोगों का काम एक साथ वो भी अकेले कर दे रहा है।
गजब का बैलेंस
इस लड़के को देख जरा सोचिए, उसने सिर पर एक-दो नहीं, बल्कि ढेर सारी ईंटें संतुलन बनाकर रखी हुई हैं, और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाना कोई बच्चों का खेल नहीं है। इसके लिए चाहिए ताकत, बैलेंस, और सबसे जरूरी जुनून। इस भाई ने वो सब एक साथ कर दिखाया है। वीडियो में लड़का इतना कॉन्फिडेंट दिखता है कि जैसे वह रोज सुबह प्रैक्टिस करके काम पर आता हो। शायद रात को सोने से पहले भी दो-चार ईंटें सिर पर रखकर बैलेंसिंग का रियाज करता हो।
लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग इस जुगाड़ू भाई की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई, तू तो असली सुपरमैन है! सिर पर ईंटों का टावर और स्पीड देखो!” दूसरा बोला, “ये तो एक चलता-फिरता क्रेन है।” कुछ लोग तो मजाक में कह रहे हैं, “इस भाई को तो ओलंपिक में बैलेंसिंग इवेंट में भेज दो, गोल्ड मेडल पक्का है।” लेकिन मजाक के पीछे एक बात साफ है। लोग इस मेहनत और टैलेंट को दिल से सलाम कर रहे हैं। आखिर, इतनी मेहनत और स्किल हर किसी में कहां होती है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mohdmutlib नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: