सोशल मीडिया की गलियों में आप जब भी जाएंगे, वहां आपको तरह-तरह के वीडियो और फोटो देखने को मिलेंगे जो आपको खुद से बांध कर रख लेंगे। लोग इसी वजह से कहते हैं कि सोशल मीडिया पर एक बार जाओ तो आधा घंटा किधर चला जाता है वो पता ही नहीं चलता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोशल मीडिया पर हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और इंसान एक देखने के बाद दूसरा और उसके बाद तीसरा और ऐसे करते हुए वो कई सारे पोस्ट देख लेता है। उन्हीं सब के बीच में कुछ ऐसे भी पोस्ट नजर आते हैं जो वायरल हो रहे होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी कई सारे वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
इस वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बोतल में पानी और पेट्रोल दोनों है। अब उसमें से उसे पानी को बाहर निकालना है और बस पेट्रोल बचना चाहिए। इसलिए वो पानी के बोतल के ऊपर हाथ रख लेता है और फिर बोतल उल्टा करके हाथ और बोतल के बीच थोड़ी ही जगह छोड़ता है। ऐसा करने के बाद उस बोतल में से पानी ही निकलता है क्योंकि बोतल में दिखता है कि पानी नीचे और सारा पेट्रोल ऊपर है। जिन लोगों को नहीं पता कि ऐसा कैसे हुआ उन्हें बता दें कि पानी, पेट्रोल से भारी होता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @bruhmaxxfr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई दिमाग से तेज है यार।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-