1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: आशिक संग होटल में गुलछर्रे उड़ा रही थी महिला, पति के साथ पुलिस को आता देख छत से कूदकर हुई फरार

VIDEO: आशिक संग होटल में गुलछर्रे उड़ा रही थी महिला, पति के साथ पुलिस को आता देख छत से कूदकर हुई फरार

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 17, 2025 02:19 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 02:22 pm IST

यूपी के बागपत में एक महिला अपने प्रेमी के साथ गुलछर्रे उड़ाने होटल पहुंची थी। तभी उसके पति ने उसे रंगे हाथों पकड़ने के लिए पुलिस को बुला लिया। जब महिला ने अपने पति के साथ पुलिस को देखा तो वह होटल की छत से कूदकर भाग गई।

होटल की छत से कूदकर भागती हुई महिला- India TV Hindi
होटल की छत से कूदकर भागती हुई महिला Image Source : INDIA TV

बागपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला होटल में अपने प्रेमी के साथ गुलछर्रे उड़ाने पहुंची थी। तभी उसका पति पीछे से पुलिस लेकर वहां आ धमका। महिला ने जैसे ही अपने पति को पुलिस के साथ आते हुए देखा, वैसे ही वह होटल की छत से कूदकर वहां से फरार हो गई। महिला के कूदने का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला को होटल की छत से कूदकर भागते हुए देखा जा सकता है।

प्रेमी संग होटल में रंगे हाथों पकड़ी गई महिला

सोशल मीडिया पर चर्चा में आया यह मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है, जहाँ महिला को उसके पति ने पुलिस के साथ रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश की, लेकिन महिला होटल की छत से कूदकर फरार हो गई। सूत्रों के अनुसार, महिला बागपत के थाना क्षेत्र छपरौली की रहने वाली है और उसके पति के साथ एसपी कार्यालय में महिला सेल में कॉउंसलिंग केस चल रहा है। वह एसपी कार्यालय से तीसरी बार मिडिएशन करके लौट रही थी। लौटते समय महिला बागपत से बड़ौत की बस में बैठी और फिर बड़ौत पहुंचने के बाद अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर एक होटल पहुंची, जो ‘हॉलिडे होटल’ के नाम से संचालित हो रहा है।

वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही पुलिस

महिला के पति ने गुप्त रूप से उसका पीछा किया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर पुलिस बल को मौके पर बुला लिया। जैसे ही पुलिस होटल पहुंची, महिला घबरा गई और पकड़े जाने के डर से लगभग 12-13 फीट ऊंची होटल की छत से छलांग लगा दी और मौके से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और होटल की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

(बागपत से पारस जैन की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

बेशर्मी की सारी हदें पार! बॉयफ्रेंड से लिपटकर बाइक की टंकी पर बैठी लड़की, Video हुआ वायरल तो कटा 53500 का चालान

लाल परी बन ये आंटियां मचा रहीं धूम, गली में फुल स्वैग के साथ डांस कर रील बनाते आईं नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।