1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. साइकिल चला रही लड़कियों के पीछे पड़ा था लड़का, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि दिन में ही दिख गए तारे

साइकिल चला रही लड़कियों के पीछे पड़ा था लड़का, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि दिन में ही दिख गए तारे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 17, 2025 01:51 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 01:51 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का सड़क पर साइकिल चला रही लड़कियों के पीछे पड़ जाता है। ऐसे में वे लड़कियां उस लड़के को ऐसा सबक सिखाती हैं कि वह उसे कभी नहीं भूल पाएगा।

लड़कियों के पीछे पड़ा लड़का- India TV Hindi
लड़कियों के पीछे पड़ा लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देख लोगों को हंसने का एक बहाना मिल जाता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां एक लड़का साइकिल चला रही कुछ लड़कियों के पीछे पड़ा होता है, लेकिन वे लड़कियां भी कहां कुछ कम थीं। उन्होंने उसे ऐसा सबक सिखाया कि कुछ ही पल में उसके होश ठिकाने आ गए। साइकिल की सवारी और थोड़ा-सा मस्ती-मजाक भरा रोमांच इस वीडियो को और भी खास बना देता है।

लड़कियों को छेड़ना पड़ गया भारी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का सड़क पर साइकिल से जा रही दो लड़कियों के पीछे ऐसे पड़ता है कि उससे पीछा छुड़ाने के लिए लड़कियों को दूसरे हथकंडे अपनाने पड़ते हैं। वीडियो में लड़के को स्केट चलाते हुए देखा जा सकता है, जहां वह तेज रफ्तार में स्केटिंग करते हुए एक लड़की की साइकिल के करियर के पीछे बैठ जाता है। इस पर पीछे साइकिल से आ रही दूसरी लड़की उस लड़के के माथे पर थपकी लगाकर आगे बढ़ जाती है। यह देख लड़का अगले ही पल उस लड़की को छोड़ दूसरी लड़की की साइकिल के पीछे दौड़ने लगता है। तभी वह पहली वाली लड़की पीछे से आती है और उसे जोर से एक लात मारकर निकल जाती है। लात पड़ते ही लड़का सड़क किनारे खाईं में गिर जाता है।

वीडियो पर आए लोगों के ऐसे-ऐसे कमेंट्स

यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Meenaks06356943 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लड़की देख दिमाग का बैलेंस बिगड़ा, अगले ही पल खुद का भी बैलेंस डगमगा गया।" दूसरे ने लिखा, "थोड़ी और जोर से लात मारना था।" तीसरे ने लिखा, "बेचारे को नारी शक्ति का ज्ञान पहले नहीं था, वरना बदमाशी नहीं करता, पर अब एक किक से उसको दिव्य ज्ञान हो गया है नारी शक्ति का, अब दुबारा ऐसी गलती नहीं करेगा।" तीसरे ने लिखा, "लातों के भूत बातों से नहीं मानते, सही किया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

बेशर्मी की सारी हदें पार! बॉयफ्रेंड से लिपटकर बाइक की टंकी पर बैठी लड़की, Video हुआ वायरल तो कटा 53500 का चालान

लाल परी बन ये आंटियां मचा रहीं धूम, गली में फुल स्वैग के साथ डांस कर रील बनाते आईं नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।