1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने दिखाई अपनी होशियारी, Video हुआ वायरल तो लोग करने लगे कमेंट, जानें लोगों का रिएक्शन

शख्स ने दिखाई अपनी होशियारी, Video हुआ वायरल तो लोग करने लगे कमेंट, जानें लोगों का रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 17, 2025 11:42 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 11:42 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को जब आप देखेंगे तो आप हैरान होंगे। वहीं कई सारे लोगों ने वीडियो को देखने के बाद अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की गलियों में सुबह लेकर शाम तक कुछ न कुछ देखने को मिलता ही रहता है। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाएंगे, आपका आधा घंटा कहां चला जाएगा, ये आपको भी पता नहीं चलेगा क्योंकि एक वीडियो के बाद दूसरा, उसके बाद तीसरा, फिर चौथा और ऐसे करते-करते लोग कई सारे वीडियो देखे लेते हैं। इन्हीं सब चीजों में इंसान का आधा घंटा, 45 मिनट ऐसे ही बीत जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी तरह-तरह के वीडियो देखते ही होंगे और उसमें से कुछ ऐसे भी नजर आते होंगे जो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

इस वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लैपटॉप में किसी डॉक्यूमेंट की फोटो है। एक शख्स को उसकी फोटो शायद किसी को भेजनी है जो अप्रूव दिखना चाहिए। तो वो लैपटॉप के स्क्रीन पर मोहर मारता है और फिर उसकी फोटो अपने फोन से खींचता है। इसके बाद फोटो को क्रॉप करता है जिसके बाद वो परफेक्ट डॉक्यूमेंट जैसा नजर आने लगता है। इसके बाद वो आदमी अपनी दो उंगलियों से V का निशान बनाते हुए यह बताता है कि उसके पास खूब दिमाग है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कमेंट में क्या बोला?

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Vivekkeshwani8 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये पक्का ऑफिस के लैपटॉप पर ही करते होगे। दूसरे यूजर ने लिखा- स्क्रीन बर्बाद करने की जगह फोटोशॉप सीख भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- प्रिंट निकालकर स्टैंप लगा लेता भाई, क्यों स्क्रीन खराब करता है। चौथे यूजर ने लिखा- भाई प्रिंट निकालकर भी मोहर लगा सकता था। एक अन्य यूजर ने लिखा- फोटोशॉप सीख।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मात्र 1120 रुपए लेकर ज्वेलरी शॉप पहुंचा बुजुर्ग दंपति, दुकानदार ने फिर जो किया उसे देख हो जाएंगे भावुक

दीदी ने अगर थोड़ा इंतजार कर लिया होता तो ऐसा नहीं होता, आप भी देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।