आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बहुत ही कॉमन हो गया है। लगभग हर इंसान आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो मिल ही जाएगा। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही और अगर ऐसा है तो फिर आपने नोटिस किया होगा कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। लोगों को जब भी कुछ ऐसा दिखता है जिसे वो रिकॉर्ड कर सकते हैं तो उसे रिकॉर्ड करके वो पोस्ट कर देते हैं और अगर वो वीडियो इंटरनेट की जनता का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है तो फिर वो वायरल भी हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो लड़ाई का है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।
लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क पर एक महिला और एक आदमी आपस में लड़ रहे हैं। अब वो क्यों लड़ रहे हैं, लड़ाई की शुरुआत कैसे हुई, यह सब तो नहीं पता क्योंकि वीडियो जहां से शुरु हो रहा है, वहां से वो लड़ते हुए ही नजर आ रहे हैं। मगर हां वीडियो के वायरल होने का कारण महिला का उस आदमी पर भारी पड़ जाना है। वीडियो में नजर आता है कि महिला उस आदमी की गर्दन को पकड़कर उसे जमीन पर पटक देती है और उसके बाद भी उसे पकड़े हुए ही नजर आती है। वहीं आदमी महिला की गर्दन को पकड़कर उसे हटाने या फिर उठने के लिए मेहनत कर रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SinghKinngSP नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आदमी कमजोर होता जा रहा है। एक अन्य यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। यह वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
किसी ने सच ही कहा है कि दिल तो बच्चा है, अंकल का Video देख आपके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
बच्चों का ये Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल, देखकर आपको भी आ जाएगी हंसी