सोशल मीडिया एक ऐसा अड्डा है जहां आपको सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ देखने को मिलता ही रहता है। आप जब भी जाएंगे आपको एक के बाद एक करके कई सारे वीडियो देखने को मिलेंगे। उसमें से कुछ स्क्रिप्टेड होते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं जो अनस्क्रिप्टेड होते हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा अनस्क्रिप्टेड वीडियो ही वायरल होते हैं। उन्हें देखने के बाद कभी-कभी हंसी आती है, कभी हैरानी होती है तो कभी सामने वाले के लिए बुरा भी लगता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
इस वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी अपने किसी काम के लिए कहीं पर जा रहा है। वो चलते हुए जा रहा है और अपने ख्यालों में है। वहीं उसी रास्ते पर आगे एक जगह किसी ने एक बकरे को बांध कर रखा हुआ है। वो आदमी चुपचाप अपना जा रहा है लेकिन तभी वो बकरा उसे जोर की टक्कर मारता है जिससे वो वहीं नीचे गिर जाता है। अगर वो आदमी थोड़ी दूरी से जाता तो उसके साथ ऐसा नहीं होता मगर बंधे हुए उस बकरे की रेंज में वो आ गया और ऐसा सब हो गया। उसे भी इसका अंदाजा नहीं होगा कि अचानक कोई बकरा उस पर हमला कर देगा, वो भी तब जब उसने उसे छेड़ा भी नहीं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमला अचानक हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं, चलते-चलते लग गए रस्ते। तीसरे यूजर ने लिखा- कोई पुरानी दुश्मनी लगती है। चौथे यूजर ने लिखा- बकरा उसे टार्गेट कर रहा था।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आज की नारी सब पर भारी, सड़क पर आदमी से लड़ती महिला का Video हुआ वायरल
किसी ने सच ही कहा है कि दिल तो बच्चा है, अंकल का Video देख आपके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान