सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता अड्डा है और इस अड्डे पर हर दिन चीजें पोस्ट होती ही रहती हैं। उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी होते हैं। ऐसा मान लें कि अगर एक दिन में 10 वीडियो पोस्ट हो रहे हैं तो उसमें से 2 तो वायरल हो ही जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ये सभी तरह के वायरल वीडियो आप भी देखते ही होंगे और उनके कमेंट भी देखते होंगे जहां लोग उस वीडियो को देखने के बाद अपना रिएक्शन देते हैं। हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आपने कई फिल्मों में देखा होगा कि बारिश के दौरान या फिर पहाड़ों पर हीरोइन भागते हुए जाती है और पीछे से उसका शॉट लिया जाता है। ऐसा ही कुछ करते हुए एक लड़की ने रील बनाने के बारे में सोचा और वो भागते हुए जाती है। लेकिन इसकी किस्मत खराब थी कि मिट्टी पर पानी गिरा हुआ था और उसी पानी पर पैर पड़ने के कारण उसका पैर फिसल जाता है। पैर फिसलते ही लड़की नीचे गिर जाती है और यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर papa_ki_pari_mampi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पापा की परी तो गिर गई। दूसरे यूजर ने लिखा- लाल परी नहीं गिर पड़ी। तीसरे यूजर ने लिखा- फुर्र, उड़ गई पापा की परी। वहीं एक यूजर ने लिखा- इसी तरह मैं उसके प्यार में गिर गई।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारी बारिश के बीच दावत खाते हुए शख्स का Video हुआ वायरल, लोगों ने देखा तो कही ये बात
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है Doomsday fish, क्या वाकई आने वाली है कोई तबाही?