1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारी बारिश के बीच दावत खाते हुए शख्स का Video हुआ वायरल, लोगों ने देखा तो कही ये बात

भारी बारिश के बीच दावत खाते हुए शख्स का Video हुआ वायरल, लोगों ने देखा तो कही ये बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 18, 2025 05:49 pm IST,  Updated : Jun 18, 2025 05:49 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक आदमी बारिश के बीच भी बैठकर खाना खा रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है।

viral news, trending news- India TV Hindi
बारिश में खाना खाता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है जो इंसान ने पहले नहीं देखा होता है। आपने भी तो ऐसे तमाम कई वीडियो देखे होंगे जो आपने पहली बार सोशल मीडिया पर ही देखा होगा। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी अतरंगी हरकत करते हुए लोगों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी किसी वायरल वीडियो में कुछ ऐसा दिख जाता है जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखा होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में दिखने वाला नजारा आपने शायद ही कभी अपनी आंखों से देखा होगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी टेबल पर बैठा हुआ है और उसके सामने थाली में खाना रखा हुआ है। मगर परेशानी यह है कि इसी दौरान भारी बारिश भी हो रही है और वो आदमी पूरी तरह से भीग चुका है। बारिश की बुंदे उसके खाने की थाली में गिर रही है लेकिन वो आदमी तब भी खाना खाने से नहीं हटा। वो आराम से टेबल पर बैठकर खाना खा रहा है और यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया मगर यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर irfan__shaikh_143 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 86 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसे पता है कि बाप इस रोटी का इंतजाम कैसे करता है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ये किसान का ही बेटा होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- खाओ भाई आप, सभी को पता नहीं खाना नसीब से मिलता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इस भाई को दो रोटी की कीमत पता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है Doomsday fish, क्या वाकई आने वाली है कोई तबाही?

चचा का अपनी लाइफ में फोकस एकदम साफ है, उनका Video देख आप भी कहेंगे यही बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।