1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Transformer वाला खिलौना देख डोगेश भाइयों की रूह कांप उठी, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

Transformer वाला खिलौना देख डोगेश भाइयों की रूह कांप उठी, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 14, 2025 05:13 pm IST,  Updated : Jun 14, 2025 05:13 pm IST

सोशल मीडिया पर दो प्यारे हस्की कुत्तों का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक ट्रांसफॉर्मर वाले खिलौने से ऐसे डरकर भागते हैं जैसे उन्होंने कोई भूत देख लिया हो।

खिलौने से डरते हुए कुत्ते- India TV Hindi
खिलौने से डरते हुए कुत्ते Image Source : SOCIAL MEDIA

वैसे तो कुत्ते बड़े जुझारू और बहादुर होते हैं, लेकिन हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जो दिखा उसने लोगों के विचार बदल कर रख दिए। वीडियो में दो कुत्तों को दिखाया गया है। जो अपने सामने मौजूद एक ट्रांसफॉर्मर वाले खिलौने से कुछ ऐसे डरते हैं कि मानो आज ही उनका अंतिम दिन हो। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते उस ट्रांसफॉर्मर वाले खिलौने से इतना डरते हैं कि उनके चेहरे की रंगत ही उड़ जाती है। ट्रांसफॉर्मर वाले खिलौने को देख कुत्तों की प्रतिक्रिया देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 

खिलौने से डरकर भागने लगे डॉगी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रांसफॉर्मर खिलौना, जो एक टैंक से रोबोट में बदल जाता है। वह कुत्तों के सामने जैसे ही अपना रूप बदलता है, वैसे ही कुत्तों की हालत पतली हो जाती है। कुत्ते उस ट्रांसफॉर्मर वाले खिलौने से दूर भागने लगते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले वह ट्रांसफॉर्मर वाला खिलौना एक टैंक की तरह दिख रहा होता है, लेकिन कुछ देर बाद ही खिलौना अपनी शक्ल बदलता है और वह अपनी मोटर की आवाज के साथ रोबोट बन जाता है। यह देख कुत्तों की आंखें आश्चर्य और डर से चौड़ी हो जाती हैं। कुत्ते भागने लगते हैं और कुछ दूर पीछे हटने के बाद वे भौंकने लगते हैं। 

नई चीजों को देखकर डरना कुत्तों की प्रवृत्ति

कुत्तों का यह डर देखकर बिल्कुल कहा जा सकता है कि ट्रांसफॉर्मर खिलौने की अचानक बदलती शक्ल और उससे निकलने वाली मशीनी आवाज किसी भी जानवर के लिए चौंकाने वाली हो सकती है। खासकर हस्की जैसे कुत्ते, जो अपनी जिज्ञासु और सतर्क प्रवृत्ति के लिए जाने जाते हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुत्तों में नई और अजीब चीजों से डरने की प्रवृत्ति स्वाभाविक होती है।

लोगों ने शेयर किए अपने कुत्तों के अनुभव 

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @solankirahuld1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो ने सभी लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई, जहां लोग अपने-अपने कुत्तों के साथ अपना मजेदार अनुभव शेयर कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मेरा कुत्ता भी ऐसा ही करता है, लेकिन वो तो मेरे वैक्यूम क्लीनर से भी डरता है।” दूसरे ने कहा, “कुत्तों को लग रहा कि कोई उन्हें सच में गोली मार देगा।” 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

आपका बच्चा भी रातभर जगता और आपको जगाता है? अगर हां, तो आजमाइए नर्स की ये निंजा टेक्निक, 12 सेकेंड में आ जाएगी नींद

कॉरपोरेट की जॉब छोड़ते वक्त कहा था कि खुद का बिजनेस करूंगा, अब Rapido बाइक चलाते दिखा, दोस्त ने शेयर किया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।