1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मौत ने इन दोनों को दस्तक देकर छोड़ दिया, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

मौत ने इन दोनों को दस्तक देकर छोड़ दिया, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 16, 2025 03:55 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 03:55 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे जब आप देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे। वीडियो को जब लोगों ने देखा तो उन्होंने भी कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और लोगों ने क्या कहा।

Viral video, horrific video, accident with girls- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इंसान जब रोज एक ही जीवन जी कर उससे परेशान हो जाता है तो अपने दोस्तों के साथ घूमने निकल जाता है ताकि जिंदगी में कुछ नया देखने को मिले और साथ ही साथ कुछ नई यादें भी बन जाएं। कुछ लोग समुद्र के किनारे मजे लेने जाते हैं तो कुछ लोग पहाड़ी इलाकों में जाते हैं। घूमना-फिरना हर इंसान को करते रहना चाहिए मगर इस दौरान ऐसी कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए जो उन्हें मौत के करीब ले जाए या फिर मौत का एहसास करा दे। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला। आप जब वीडियो को देखेंगे तो हैरान होना तो आपका तय है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया और फिर आपको लोगों के कमेंट के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में दिखा क्या?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर झरना बह रहा है और वहीं पर लड़की आगे की तरफ जाती है। इसी दौरान एक पत्थर पर पैर रखते हुए उसका पैर फिसल जाता है और वो गिर जाती है। मगर राहत की बात यह है कि वो नीचे गिरने से बच जाती है। कुछ देर में नजर आता है कि जिस पत्थर पर पहली लड़की फिसली थी, उसी पत्थर पर पैर रखने से दूसरी लड़की भी फिसल जाती है और गिर जाती है। मगर राहत है कि वो भी झरने से नीचे नहीं गिरती है और दोनों की जान बच जाती है। मगर यह सवाल जरूर आएगा आपके दिमाग में कि जब एक के साथ ऐसा कुछ हुआ तो दूसरी लड़की को उधर जाने की क्या जरूरत थी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पापा की परी एग्जाम समझ के कॉपी कर ली।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 47 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह बहुत खतरनाक हो सकता था। दूसरे यूजर ने लिखा- चोट तो बहुत लगी होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- बाकी सब ठीक है, कोई दुर्घटना न हो जाए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बेशर्मी की सारी हदें पार! बॉयफ्रेंड से लिपटकर बाइक की टंकी पर बैठी लड़की, Video हुआ वायरल तो कटा 53500 का चालान

लाल परी बन ये आंटियां मचा रहीं धूम, गली में फुल स्वैग के साथ डांस कर रील बनाते आईं नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।