1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. RTO वाले इस बंदे को ढूंढ रहे हैं! भाई की कलाकारी देख आपका दिमाग घूम जाएगा, Video हुआ वायरल

RTO वाले इस बंदे को ढूंढ रहे हैं! भाई की कलाकारी देख आपका दिमाग घूम जाएगा, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 01, 2025 06:43 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 06:43 pm IST

एक शख्स ने अपनी स्कूटी के साथ ऐसी कलाकारी की जिसे देख हर कोई हैरान हो जाएगा क्योंकि ऐसा आमतौर पर कहीं भी देखने को नहीं मिलता है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उसने ऐसा क्या किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कभी-कभी दिमाग घूमा देने वाले वीडियो और फोटो हमें देखने को मिल ही जाते हैं। आप अगर हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा। कुछ ऐसे पोस्ट आपको भी दिखे होंगे जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा या फिर ऐसा कुछ दिखेगा, इसकी भी कल्पना आपने नहीं की होगी। अकसर ऐसे वीडियो जुगाड़ू और कलाकार लोगों के ही होते हैं। सोशल मीडिया पर हैरान करने वाले जुगाड़ और कलाकारी के वीडियो हर कुछ दिन में वायरल हो ही जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला भी बहुत यूनिक है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क पर कई सारे लोग अपने-अपने वाहन से जा रहे हैं और उन सभी लोगों के बीच में एक ऐसा शख्स है जिसे हर कोई नोटिस करेगा क्योंकि उसने अपनी स्कूटी के साथ कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल उसने स्कूटी के आगे वाले हिस्से को पीछे लगा दिया है। मतलब सामने जो हैंडल और उसकी बॉडी होती है, वो स्कूटी के पीछे फिट कर दिया है और पीछे वाले हिस्से को आगे लगा दिया है। वहीं सीट के बीच में से एक हैंडल निकल रहा है जिससे वो बैलेंस करते हुए स्कूटी को चला रहा है। अब जब भी कोई उसे पहली बार देखेगा तो उसे यही लगेगा कि वो उल्टा स्कूटी चला रहा है। इतना ही नहीं उसने हेलमेट के नाम पर कुछ अतरंगी सा ही पहना हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'RTO वाले इस बंदे को ढूंढ रहे हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 86 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- टैलेंट की कोई कमी नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- दुनिया में एक से बढ़कर एक कलाकार लोग पड़े हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये जुगाड़ देखकर RTO वाले भी हैरान हो जाएंगे। चौथे यूजर ने लिखा- लगता है इसने स्पीड से नहीं, स्टाइल से रुल तोड़ा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जिसने किए शर्म, उसके फूटे कर्म! ये लड़का इसी विचार पर जिंदा है, आप भी देखें Video

उधारियों से बचने के लिए बंदे ने निकाला अनोखा तरीका, हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।