1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस खेत में घुसना मतलब यमराज से मिलन करना, फसल बचाने के लिए किसान ने किया खतरनाक काम

इस खेत में घुसना मतलब यमराज से मिलन करना, फसल बचाने के लिए किसान ने किया खतरनाक काम

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 10, 2025 04:28 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 04:28 pm IST

एक शख्स ने किसी खेत का वीडियो बनाते हुए यह बताया कि किसान ने खेत बचाने के लिए क्या किया है। आप जब वह जानेंगे तो होश उड़ जाना तय है। आइए आपको बताते हैं कि उसने ऐसा क्या किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

एक किसान की सारी कमाई उसके खेत से आती है। वो कई दिनों तक मेहनत करते हुए अपने खेत में फसल उगाता है और फिर उसे बेचकर जो पैसा कमाता है, उससे अपने परिवार का ख्याल रखता है। मगर कई बार जानवर, मौसम या फिर लोग, किसी-किसी खेत में हुई फसल को खराब कर देते हैं। अब मौसम का तो कोई कुछ नहीं कर सकता है लेकिन जानवर और लोगों से फसल को बचाने के लिए लोग तरह-तरह की तैयारी करते हैं। कई सारे लोग फेंसिंग करते हैं मगर एक किसान ने तो अपनी खेत को ऐसी सुरक्षा दी जो किसी ने आज तक नहीं सोची होगी। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि शख्स खेत में उगाई गई फसलों को दिखाता है। इसके बाद वो बताता है कि खेत की सुरक्षा के लिए किसान ने क्या किया है। वो फिर दिखाता है कि खेत के किनारे कोई तार लगाया हुआ है और उसके साथ ही साथ एक आवाज भी आते हुए सुनाई देती है। इसके बाद वो दिखाता है कि एक रस्सी के सहारे एक तार ऊपर की तरफ जा रहा है और वो तार उस किसान ने सीधे ट्रांसफॉर्मर से जोड़ दिया है और वो भी 11 हजार का लाइन में। इस तरह से वो अपनी खेत को सुरक्षा दे रहा है मगर ऐसा करना जानवरों के लिए लोगों के लिए खतरनाक है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर humourshubb नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 34 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सीधा यमराज से बात होगी। दूसरे यूजर ने लिखा- आत्मा का परमात्मा से तुरंत मिलन तीसरे यूजर ने लिखा- एक टच और जिंदगी तहस-नहस। चौथे यूजर ने लिखा- एक कदम यमराज की ओर। वहीं कई सारे यूजर्स ने इसे पूरी तरह से गलत बताया। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे तेजस्वी डांसर पूरी बारात की धुनाई करवा देते है! डांस करते लड़के का Video आप भी देखिए

रात के अंधेरे में सड़क पर कुत्तों ने घेरा, शख्स ने अपनी पैंट से निकाली बेल्ट और फिर जो हुआ...

बस 19-20 का फर्क है! शादी में बैंड बाजे वालों से मैच कर गया लड़की का ड्रेस, फिर जो किया उस पर होने लगी तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।