1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घोड़े के ऊपर सवार दिखा एक कुत्ता, अब Video जमकर हो रहा है वायरल, आप भी देखिए

घोड़े के ऊपर सवार दिखा एक कुत्ता, अब Video जमकर हो रहा है वायरल, आप भी देखिए

आपने मजनूं भाई की पेंटिंग तो खूब देखी होगी मगर इस बार सोशल मीडिया पर कुछ अलग देखने को मिला। आइए फिर आपको भी बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या दिखा और लोगों ने क्या कुछ कहा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/SIBAYAN8345 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां ऐसे-ऐसे कंटेंट देखने को मिलते हैं जो लोगों का ध्यान तो खींचते ही हैं मगर कई बार हैरान भी कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे जो अतरंगी होने के कारण वायरल होते हैं जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, अतरंगी हरकतें, बच्चों के प्यारे ड्रामे और इसके अलावा कुछ अनोखा नजारा भी शामिल होता है। अब तक ऐसे कई सारे वीडियो वायरल हुए हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या नजर आता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने अगर वेलकम फिल्म देखी है तो ऐसा नहीं हो सकता है कि आपको मजनूं भाई की पेंटिंग याद न हो। मजनूं भाई ने जो पेंटिंग बनाई थी, उसमें घोड़े के ऊपर एक गधा खड़ा नजर आता है। अब चलिए वो पेंटिंग तो खूब देख ली गई। अब कुछ नया देखने का समय आ गया है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक घोड़ा जो सड़क से जा रहा है, उस पर एक कुत्ता बैठा हुआ नजर आ रहा है और घोड़े की लगाम उस कुत्ते के गले में नजर आता है। अब इस वीडियो में दिखने वाला नजारा सच है या फिर इसे AI की मदद से बनाया गया है, यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया मगर यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। आप भी उस वीडियो को देखिए।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sibayan8345 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 91 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है और कई लोगों ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- लगता है बहुत लंबा सफर है। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह डोगेश भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- डोगेश भाई का रोला है मित्तर। चौथे यूजर ने लिखा- डोगेश भाई का जलवा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- डोगेश भाई का औरा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

साढ़े 5 साल काम करने बाद भी कंपनी ने नौकरी से निकाला, लड़की ने Video बनाकर कही अपने मन की बात

लखनऊ के एक ATM में दिखा अतरंगी नजारा और Video हो गया सोशल मीडिया पर वायरल