1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के बीच जमकर चले लात-घुसे, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के बीच जमकर चले लात-घुसे, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अभी सोशल मीडिया पर शिमला के IGMC अस्पताल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें डॉक्टर और मरीज आपस में बुरी तरह से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या मामला है।

मरीज और डॉक्टर के बीच जमकर हुई लड़ाई- India TV Hindi
Image Source : X/@RAJGARH_MAMTA1 मरीज और डॉक्टर के बीच जमकर हुई लड़ाई

आज के समय में हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और लोगों को जब भी कुछ अतरंगी या फिर अजीब दिखता है या फिर लोगों के बीच लड़ाई नजर आती है तो वो तुरंत ही रिकॉर्डिंग शुरु कर देते हैं। इसके बाद क्या होता है, वो तो आपको भी पता ही होगा। लोग उस वीडियो सोशल मीडिया की गलियों में पहुंचा देते हैं जहां से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे शिमला का बताया जा रहा है। उस वीडियो में डॉक्टर और मरीज लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

डॉक्टर और मरीज के बीच हुई लड़ाई

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक मरीज बेड पर लेटा हुआ है और डॉक्टर सामने खड़ा है और दोनों के बीच में जमकर लड़ाई हो रही है। डॉक्टर उसे घूसों से मार रहा है तो मरीज भी डॉक्टर पर लात चलाते हुए नजर आ रहा है। कुछ लोग उन्हें रोकने की कोशिश भी कर रहे हैं मगर वो दोनों रुकने को तैयार नहीं। डॉक्टर बीच में मरीज की लात से डरता और बचता दिखता है तो वहीं कुछ देर बाद जैसे ही डॉक्टर सेफ साइड में चला जाता है, वो मरीज को जमकर पीटने लगता है। अब आगे क्या होता है, यह वीडियो में नहीं दिखा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rajgarh_mamta1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'शिमला, प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC में डॉक्टर द्वारा मरीज के साथ  मारपीट, मरीज ने भी डाक्टर को मारी लातें। बताया जा रहा है कि शिमला के कुपवी से संबंध रखने वाले अर्जुन पंवार जो कि हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध इंस्टिट्यूट एस्पायर शिमला में एक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आज सुबह आईजीएमसी में उनकी एंडोस्कोपी के बाद बेड पर सोने को कहा, दूसरे डॉक्टर ने मना किया तो कहासुनी हो गई और डॉक्टर ने शुरू कर दी मरीज की पिटाई, मरीज ने भी डॉक्टर को मारी लात।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील बनाने के लिए मगरमच्छों के बाड़े में कूद गया शख्स, आगे का कारनामा देख आपकी भी आंखें फट जाएंगी

Santa Claus आखिर लड़का ही क्यों है? आपने भी नहीं सोचा होगा इसका जवाब, आज जान लीजिए