1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंसानियत अभी भी जिंदा है! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक Video, आप भी देखिए

इंसानियत अभी भी जिंदा है! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक Video, आप भी देखिए

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो खुद कह उठेंगे कि इंसानियत अभी भी जिंदा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन न जाने कितने ही वीडियो और फोटो को लोग पोस्ट करते हैं। आप भी उनमें से अधिकतर वीडियो और फोटो को अपनी फीड पर देखते ही होंगे। कभी इंस्टाग्राम पर तो कभी फेसबुक पर तो कभी एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर आप भी एक्टिव रहते होंगे। आपने नोटिस किया होगा कि उन सभी पोस्ट में से कुछ जो बहुत यूनिक होते हैं या फिर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। किसी वायरल पोस्ट को देखकर हैरानी होती है तो कोई पोस्ट हंसने पर मजूबर कर देता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी स्कूटी के साथ खड़ा है। उसकी पीठ में खुजली हो रही है मगर उसका हाथ ठीक उस जगह पर नहीं पहुंच पा रहा है। पीछे कार में बैठा एक शख्स यह देखता है और अपनी कार से उतरते हुए उस आदमी के पास पहुंचता है। फिर क्या वो उस आदमी की पीठ खुजला देता है और यह देख वह आदमी अपने हाथों को हवा में उठाता है, उन्हें जोड़ता है और आधा झुककर उसका आभार करता है। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंसानियत अभी भी जिंदा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और 22 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाईचारा ऑन टॉप। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ ज्यादा ही इंसानियत दिखा दी भाई ने तो। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई चारा है। वहीं कई अन्य यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में रील बनाना जान के लिए बना आफत, वायरल Video देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

ऑटो तो बहुत देखा होगा लेकिन ये वाला नहीं, तस्वीर देखकर आप भी देने लेंगे क्रिएटिविटी की दाद