1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन में रील बनाना जान के लिए बना आफत, वायरल Video देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

ट्रेन में रील बनाना जान के लिए बना आफत, वायरल Video देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 11, 2025 02:45 pm IST,  Updated : Mar 11, 2025 02:45 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। एक शख्स चलती ट्रेन में रील के लिए स्टंट कर रहा था और फिर उसके साथ जो हुआ, वो आप वीडियो में ही देख लीजिए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में बहुत सारे लोग ऐसे मिल जाएंगे जो सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ रील बनाने के लिए ही हैं। वैसे तो रील बनाने में कुछ भी गलत नहीं है मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रील के चक्कर में अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी अब तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग अपनी जान को खतरे में डालकर रील बनाते हुए नजर आए होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन इसमें कोई खतरनाक स्टंट करके रील बनाते हुए नहीं बल्कि उसके चक्कर में जो हुआ, वो नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक चलती ट्रेन से बनाया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन तेज रफ्तार में चल रही है और एक शख्स बाहर लटका हुआ है। उसे कुछ लोगों ने पकड़ रखा है ताकि वो नीचे न गिर जाए। अब यह क्या मामला है इसकी जानकारी भी दी गई है। वीडियो को शेयर करते हुए जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक एक लड़का चलती ट्रेन में स्टंट करते हुए गिर गया जिसे लोगों ने किसी तरह से बचा लिया। यह घटना कासगंज से कानपुर के बीच का बताया जा रहा है। वीडियो में आगे नजर आता है कि जब स्पीड कम हो जाती है तो लोग उसे छोड़ते हैं और नीचे गिरता है। इस तरह उसकी जान बचती है और फिर से ट्रेन में चढ़ता है। आप खुद वायरल वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए इससे जुड़ी जानकारी भी दी गई है जो हमने आपको अभी ऊपर बताया था। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 61 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भगवान का शुक्र है कि बच गया, यमराज को बुलावा तो भेज ही दिया था इसने। दूसरे यूजर ने लिखा- इसको पकड़ कर रेल देना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- बच गया नहीं तो गया था। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये रील उसे पूरी जिंदगी याद रहेगी।

ये भी पढ़ें-

ऑटो तो बहुत देखा होगा लेकिन ये वाला नहीं, तस्वीर देखकर आप भी देने लेंगे क्रिएटिविटी की दाद

ऑटो चालक के साथ शख्स ने किया मजाक, Video को जब लोगों ने देखा तो दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।