1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऑटो चालक के साथ शख्स ने किया मजाक, Video को जब लोगों ने देखा तो दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

ऑटो चालक के साथ शख्स ने किया मजाक, Video को जब लोगों ने देखा तो दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 11, 2025 11:42 am IST,  Updated : Mar 11, 2025 12:21 pm IST

एक शख्स ने सड़क पर खड़े होकर एक ऑटो को रोका। उसमें वो सवार भी हुआ लेकिन उसने ऑटो चालक के साथ एक ऐसा प्रैंक किया वीडियो वायरल हो गया। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन लोग तरह-तरह के वीडियो और फोटो को शेयर करते हैं। सड़क पर जाते समय कुछ ऐसा दिख जाता है कि लोग उसे कैमरे में रिकॉर्ड कर ही लेते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। उनमें से कुछ वीडियो या फोटो वायरल भी हो जाते हैं। तो वहीं कई बार लोग वायरल होने के लिए ही वीडियो बनाते हैं और फिर उसे पोस्ट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी तमाम तरह के वीडियो देखते ही होंगे। कभी-कभी प्रैंक वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स सड़क पर खड़ा है और वो एक ऑटो को रोकता है। उसमें वो फिर बैठता है लेकिन बैठने से पहले पीछे वाले टायर के नीचे एक पत्थर रख देता है। अब इसके बाद ऑटो चालक उसे आगे बढ़ाने की कोशिश करता है लेकिन पत्थर के कारण ऑटो आगे नहीं जाती है। काफी कोशिश के बाद भी आगे नहीं बढ़ती है तो वो उतरता है। इससे पहले कि वो पत्थर देखता, बंदा उसे हटा देता है। इसके बाद वो फिर ऑटो चालू करता है लेकिन उससे पहले वो आदमी फिर से पत्थर रख देता है। ऐसा वो कई बार करता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ashishvyas__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऑटो वाले भाई का दिमाग घूमा दिया। नोट- किसी गरीब के साथ ऐसे मजाक का मैं समर्थन नहीं करता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे लोगों का इलाज करने के लिए बंबू साथ रखें। दूसरे यूजर ने लिखा- यह सिर्फ रील के लिए है। तीसरे यूजर ने लिखा- स्क्रिप्टेड है। किसी को यह स्क्रिप्टेड लगा, किसी ने इसे गलत बताया तो किसी ने हंसने वाली इमोजी शेयर की।

ये भी पढ़ें-

बुद्धि का यहां 100% इस्तेमाल हो रहा है, चीटिंग करते स्टूडेंट का Video आपको कर देगा हैरान

पत्नी संग टहल रहे पति को लड़की ने स्कूटी से मारी जोरदार टक्कर, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।