आज के समय में ऐसे गिने-चुने लोग ही होंगे जो सोशल मीडिया के बारे में बहुत अच्छे से जानते हैं और वहां अकाउंट बना सकते हैं मगर फिर भी सोशल मीडिया से दूर हैं वरना आज के समय में तो बच्चे तक सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया पर होंगे और अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर तमाम तरह के पोस्ट आपकी फीड पर आते ही होंगे। कभी जुगाड़ का तो कभी लड़ाई का वीडियो नजर आता होगा। कभी स्टंट का तो कभी अतरंगी हरकत का वीडियो नजर आता होगा। आइए आपको अभी वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे किसी ने ऑनलाइन क्लास के दौरान रिकॉर्ड किया है। वीडियो में नजर आता है कि टीचर बोलते हैं, 'बेटा सब्सक्राइब कर लो, एग्जाम के बाद आपको जो समझ में आएगा करिएगा लेकिन अभी सब्सक्राइब किस लिए कर लीजिए क्योंकि अभी आपके बहुत काम की चीज पढ़ाई जा रही है।' इसके बाद मास्टर जी 16 लाख सब्सक्राइबर का टारगेट सेट करते हैं और कहते हैं कि बहुत सारे ऐसे बच्चे पढ़ते है जो सब्सक्राइब नहीं करते हैं। इतने में ही उधर बच्चे अनसब्सक्राइब करने लगते हैं। जब इसमें तेजी आ जाती है तो सर सब समझ जाते हैं और माफी मांगते हुए पढ़ाने की तरफ बढ़ जाते हैं। वीडियो कब और किसका है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है मगर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @harshch20442964 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सर के साथ मजाक हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इनके साथ तो ऐसा होना था। दूसरे यूजर ने लिखा- सर खुद डर गए। तीसरे यूजर ने लिखा- मोय मोय हो गया सर के साथ। चौथे यूजर ने लिखा- खुश होते ही दुखी हो गए। एक अन्य यूजर ने लिखा- मजाक बन गया इनका तो।
ये भी पढ़ें-
सेलिब्रेशन के माहौल को दादी ने डर में बदल दिया, वायरल Video देख लोग भी कर रहे हैं मजेदार कमेंट
ट्रैफिक सिग्नल पर लड़की ने किया ऐसा काम जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी, देखें वायरल Video