1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सेलिब्रेशन के माहौल को दादी ने डर में बदल दिया, वायरल Video देख लोग भी कर रहे हैं मजेदार कमेंट

सेलिब्रेशन के माहौल को दादी ने डर में बदल दिया, वायरल Video देख लोग भी कर रहे हैं मजेदार कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 10, 2025 03:40 pm IST,  Updated : Mar 10, 2025 03:40 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को शायद ही रोक पाएंगे। लोगों ने भी वीडियो को देखने के बाद फनी कमेंट्स की लाइन लगा दी है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया का यूज आज के समय बहुत कॉमन हो गया। जितना कॉमन लोगों का स्मार्ट फोन चलाना है, उतना ही कॉमन लोगों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चलाना भी हो गया है। आप भी सोशल मीडिया के किसी ने किसी प्लेटफॉर्म पर तो होंगे ही या फिर आप एक साथ कई सारे प्लेटफॉर्म पर भी हो सकते हैं। अगर ऐसा है तो फिर आप हर दिन स्क्रोल भी करते होंगे और स्क्रोल करते हुए आपको हर रोज नए-नए पोस्ट भी दिखते होंगे। कुछ पोस्ट ऐसे होते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं तो वहीं कई पोस्ट ऐसे भी दिख जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को कंट्रोल ही नहीं कर पाते हैं। अभी भी एक हंसाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कोई सेलिब्रेशन हो रहा है। शायद दादी के जन्मदिन का सेलिब्रेशन हो रहा है क्योंकि उनके सिर पर टोपी भी नजर आ रही है। सामने टेबल पर एक केक रखा हुआ है और दादी के हाथ में फ्लेयर गन भी है। दादी को फ्लेयर गन का इस्तेमाल करने नहीं आता होगा और इसका असर वीडियो में आगे देखने को मिला। दादी सामने की तरफ रखते हुए ही फ्लेयर गन को चालू कर देती हैं। उसे देख लोग बचने लगते हैं और वहीं दादी भी इधर से उधर घूमने लगती हैं। लोग भी डरते हुए खुद को बचाने के लिए नीचे झुकते नजर आते हैं। दादी ने सेलिब्रेशन के माहौल को एक सेकंड में डर में बदल दिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @tanu_sthetic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दादी बोल रही होंगी कि अब मेरा कमबैक होगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 79 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे भाई दादी का कमबैक ऐसे होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- सबका कमबैक करवा देती दादी तो। तीसरे यूजर ने लिखा- दादी ने सबके मजे ले लिए। चौथे यूजर ने लिखा- कमबैक होना अब तय है। एक अन्य यूजर ने लिखा- दादी अगरबत्ती नहीं है।

ये भी पढ़ें-

ट्रैफिक सिग्नल पर लड़की ने किया ऐसा काम जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी, देखें वायरल Video

भाई का टैलेंट आपको भी हैरान कर देगा, Video देखकर आप उसकी तारीफ जरूर करेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।